स्कूल यूनिफार्म घोटाला : सागर में महिला स्व-सहायता समूहों के नाम पर 25 करोड़ रुपए का घोटाला, जानिए पूरा मामला
Raj Singh | Oct 07, 2024, 07:56 IST
the sootr
सागर जिले में महिला स्व-सहायता समूहों से स्कूल यूनिफार्म तैयार करवाने के नाम पर 25 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि महिलाएं असल में बीड़ी बना रही हैं और उन्हें सिलाई का काम मिला ही नहीं...
मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्कूल यूनिफार्म की सिलाई के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, महिला स्व- सहायता समूहों ने 4.25 लाख विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म तैयार की और इसके लिए उन्हें 25 करोड़ से अधिक की राशि भी दी गई। परंतु जमीनी हकीकत यह है कि कई समूहों को यूनिफार्म सिलने का कोई काम नहीं मिला और महिलाएं बीड़ी बनाकर गुजारा कर रही हैं।
जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि स्व- सहायता समूहों के नाम पर यूनिफार्म तैयार की गई और पैसा भी उनके खातों में डाला गया। परंतु, असल में उन महिलाओं को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जय गोपाल स्व-सहायता समूह की सचिव लक्ष्मी अग्निहोत्री बीड़ी बनाने का काम करती हैं। उनका कहना है कि उनके समूह को सिलाई का कोई काम नहीं मिला। इसी तरह, मां संतोषी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष जानकी साहू भी बीड़ी बनाकर अपना जीवन यापन कर रही हैं और उनका समूह भी कई सालों से बंद है। फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में उनके नाम पर यूनिफार्म तैयार करने का भुगतान किया गया।
जय गोपाल समूह के नाम पर 740 ड्रेस के सिलने का दावा किया गया और 3.65 लाख रुपए समूह के खाते में जमा किए गए। लक्ष्मी अग्निहोत्री का कहना है कि उन्हें सिलाई का काम मिला ही नहीं, तो ये राशि कहां गई, इसकी जानकारी नहीं है। मां संतोषी समूह के नाम पर भी 548 यूनिफार्म तैयार करने के लिए 1.15 लाख रुपए का भुगतान हुआ, परंतु समूह की अध्यक्ष जानकी का कहना है कि उनका समूह 2016-17 से बंद है।
ये भी खबर पढ़िए... इंदौर की मिलों को सिटी फॉरेस्ट बनाने की मांग, पर्यावरण प्रेमियों ने बनाई मानव श्रृंखला
आजीविका मिशन के अधिकारी प्रभाष मडोतिया का कहना है कि इस वर्ष यूनिफार्म वितरण के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ है, केवल पिछले दो सत्रों की शेष राशि का भुगतान किया जा रहा है। अगर इस मामले में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो इसकी जांच कराई जाएगी।
जांच में हुआ खुलासा
समूह 2016-17 से बंद
ये भी खबर पढ़िए... इंदौर की मिलों को सिटी फॉरेस्ट बनाने की मांग, पर्यावरण प्रेमियों ने बनाई मानव श्रृंखला
जांच का आदेश
आजीविका मिशन के अधिकारी प्रभाष मडोतिया का कहना है कि इस वर्ष यूनिफार्म वितरण के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ है, केवल पिछले दो सत्रों की शेष राशि का भुगतान किया जा रहा है। अगर इस मामले में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो इसकी जांच कराई जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava