SDM की टेबल, कुर्सी, कंप्यूटर और लैपटॉप ले गए... अफसर जाएंगे जेल!

Jitendra Shrivastava | Apr 23, 2024, 22:56 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

न्यायालय ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सिरोंज का सामान कुर्क कर लिया। इस सामान की लगभग कीमत 2 दो लाख रुपए होगी। बकाया राशि की वसूली कुर्क किए गए सामान की नीलामी और संबंधित अधिकारी को जेल भेजकर की जाएगी...

VIDISHA. सिरोंज तहसील से नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय सिरोंज के अनुविभागीय अधिकारी ( SDM ) हषर्ल चौधरी के कार्यालय की आज टेबल, कुर्सी, कंप्यूटर और लैपटॉप को कुर्क कर लिया गया है। न्यायालय प्रथम जिला न्यायाधीश सिरोंज के आदेश के पालन में यह कुर्की की गई है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक 2011 में रोहिलपुरा चौराहे से बासौदा रोड तक बाईपास डालने के लिए कपिल त्यागी एडवोकेट और पवन जैन, अशोक जैन, रूपेश यादव, ओमप्रकाश झा, अर्चना भार्गव, हरिशंकर त्यागी, राहुल भार्गव, रामदयाल शर्मा समेत अन्य की भूमि अधिग्रहण की गई थी। भूमि स्वामी ने अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा कम मिलने पर विदिशा कलेक्टर को आवेदन किया कि उनकी अधिग्रहण भूमि का मुआवजा कम मिला है।

6 करोड़ का भुगतान करने का निर्देश दिया था कोर्ट ने

इस पर कलेक्टर ने न्यायालय सिरोंज को भूमि की राशि निर्धारण के लिए आवेदन भेजा गया था जिसमें प्रथम जिला न्यायाधीश सिरोंज जिला विदिशा ने दिनांक 27 फरवरी 2023 को अधिनियम पारित करते हुए एडवोकेट कपिल त्यागी को 1 करोड़ 9 लाख 32 हजार और ओम प्रकाश झा, पवन कुमार जैन, अशोक जैन, रुपेश यादव और अन्य को लगभग 6 करोड़ रुपए का भुगतान करने का निर्देश न्यायालय ने सिरोंज अनु विभागीय अधिकारी को दिया गया था। मुआवजा राशि न मिलने पर कपिल त्यागी एडवोकेट और अन्य प्रथम जिला न्यायाधीश सिरोंज के न्यायालय में एक वसूली करने का अधिकारी पेश की गई थी। सिरोंज प्रथम जिला न्यायाधीश के निर्देशों पर इस मामले में आज सिरोंज न्यायालय के अधिकारी ने आज अनुविभागीय अधिकारी सिरोंज के कार्यालय का कंप्यूटर, लैपटॉप, कुर्सी, टेबल तहसीलदार की मौजूदगी में कुर्क किया।

कुर्क सामान निलामी और संबंधित अधिकारी को जेल भेजेंगे

सिरोंज अनुविभागीय अधिकारी हषर्ल चौधरी की घोर लापरवाही और कोर्ट कार्य में लापरवाही के चलते आज अनुविभागीय अधिकारी सिरोंज के कार्यालय के सामान की कुर्की हुई। इसमें शासन की बदनामी हुई, शासन को उनकी लापरवाही की वजह से 30% ब्याज भी देना पड़ रहा है। विदिशा जिले में यह पहला मामला होगा जिसमें प्रथम जिला न्यायाधीश के आदेश को अनुविभागीय अधिकारी सिरोंज ने तवज्जो नहीं दी। इस कारण न्यायालय ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सिरोंज का सामान कुर्क कर लिया। इस सामान की लगभग कीमत 2 दो लाख रुपए होगी। बकाया राशि की वसूली डिग्रीधारी की डिग्री, राशि, कुर्क किए गए सामान की नीलामी और संबंधित अधिकारी को जेल भेजकर की जाएगी।

Tags:
  • SDM
  • तहसील कार्यालय सिरोंज
  • सामान कुर्क
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं