MP पुलिस की इस महिला अफसर ने क्यों दिया अपने पद से इस्तीफा, चुनावी माहौल के बीच चलने लगी ये चर्चाएं
Chakresh | Oct 04, 2023, 24:00 IST
MP पुलिस की इस महिला अफसर ने क्यों दिया अपने पद से इस्तीफा, चुनावी माहौल के बीच चलने लगी ये चर्चाएं
विधानसभा के चुनावी माहौल के बीच पुलिस विभाग की एक महिला अधिकारी ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया। नीमच जिले के मनासा में पोस्टेड SDOP यशस्वी शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कमलेश शारड़ा @ NEEMUCH
विधानसभा के चुनावी माहौल के बीच पुलिस विभाग की एक महिला अधिकारी ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया। नीमच जिले के मनासा में पोस्टेड SDOP यशस्वी शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनावी माहौल के चलते उनके इस्तीफे को चुनाव लड़ने से जोड़ा जा रहा है, मगर अपने पत्र में उन्होंने कुछ और ही कारण लिखा है। बहरहाल उनके इस्तीफे की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
बता दें कि कल ही मनासा एसडीओपी यशस्वी शिंदे का तबादला नीमच के आजाक डीएसपी के पद पर हो गया था। जिसके बाद आज अचानक से उनका यह पत्र सामने निकलकर आया है। इस मामले को लेकर हमारे संवाददाता द्वारा फोन पर एसडीओपी से बात की गई तो उनका कहना था कि निजी मामलों को लेकर अपने पद से इस्तीफा दिया है। चुनाव लड़ने जैसी कोई बात नहीं है।
एसडीओपी यशस्वी शिंदे ने अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारण को ही वजह बताया है। शिंदे ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल के नाम भेजे गए त्यागपत्र उल्लेख किया है कि 'मैं वर्तमान परिस्थितियों में अपनी सेवाएं विभाग को देने में सक्षम नहीं हूं।' 'भविष्य में इस पद से जुड़े किसी भी तरह के लाभ मैं नहीं लूंगी।
त्यागपत्र की कॉपी देखिए…
![REGINE .jpg]()
एसडीओपी यशस्वी शिंदे ने अपने फेसबुक पेज पर कवर फोटो में बेहद दार्शनिक अंदाज में जो लिखा है, उससे भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि
“ये एग्जाम डिसाइड करेंगे कि कितने लोग आपको सेल्यूट करेंगे!”
![29745174_1654971374585106_7376103621382757997_o.jpg]()
उनके इस मैसेज से भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अंदरखाने यह चर्चा हो रही है कि डिपार्टमेंट में ही किसी तनातनी की वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है।
विधानसभा के चुनावी माहौल के बीच पुलिस विभाग की एक महिला अधिकारी ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया। नीमच जिले के मनासा में पोस्टेड SDOP यशस्वी शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनावी माहौल के चलते उनके इस्तीफे को चुनाव लड़ने से जोड़ा जा रहा है, मगर अपने पत्र में उन्होंने कुछ और ही कारण लिखा है। बहरहाल उनके इस्तीफे की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
हो गया था ट्रांसफर
क्या लिखा इस्तीफे में…
त्यागपत्र की कॉपी देखिए…
REGINE .jpg
फेसबुक पर लिखकर चौंकाया
“ये एग्जाम डिसाइड करेंगे कि कितने लोग आपको सेल्यूट करेंगे!”
29745174_1654971374585106_7376103621382757997_o.jpg
उनके इस मैसेज से भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अंदरखाने यह चर्चा हो रही है कि डिपार्टमेंट में ही किसी तनातनी की वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari