सेकंड हैंड कार का भी देना होगा पूरा बीमा, उपभोक्ता आयोग का फैसला

Sanjay Dhiman | Jun 24, 2025, 20:24 IST
Share
bhopal consumer forum (2)
Photograph: (the sootr)

भोपाल उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी के तर्क को नकारते हुए, सेकंड हैंड वाहन के बावजूद पूरी बीमा राशि का भुगतान करने आदेश दिया। कंपनी को मानसिक क्षतिपूर्ति भी देने का निर्देश। इससे पूर्व कंपनी ने वाहन को सेकंड हैण्ड बताते हुए कम बीमा राशि दे रही थी।

MP News: भोपाल के जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को फटकार लगाते हुए एक अहम फैसला सुनाया है। बीमा कंपनी को एक उपभोक्ता के पक्ष में पूरी बीमित राशि अदा करने का आदेश दिया गया है। यह मामला 2018 में खरीदी गई सेकंड हैंड कार से जुड़ा है।

रमेश कुमार ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से 5 लाख 63 हजार रुपये का बीमा कराया था। बीमा अवधि 26 जनवरी 2018 से 25 जनवरी 2019 तक थी। 16 जनवरी 2019 को दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रमेश कुमार ने बीमा कंपनी से पूरी राशि का मुआवजा मांगा था। हालांकि, बीमा कंपनी ने वाहन सेकंड हैंड होने का हवाला देकर मुआवजा कम कर दिया।

आयोग ने खारिज किया बीमा कंपनी का तर्क

बीमा कंपनी ने अपने तर्क में कहा कि चूंकि वाहन सेकंड हैंड था, इसलिए उपभोक्ता को केवल आधी बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, उपभोक्ता आयोग ने इस तर्क को खारिज कर दिया।

आयोग ने कहा कि यह बात मायने नहीं रखती कि वाहन सेकंड हैंड था, क्योंकि बीमित वाहन था और दुर्घटना बीमा अवधि के दौरान हुई थी। आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया कि बीमा कंपनी को उपभोक्ता को वह पूरी राशि अदा करनी होगी, जिसका वादा किया गया था। इसके साथ ही, आयोग ने बीमा कंपनी को मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 15 हजार रुपये देने का आदेश भी दिया।
यह खबरें भी पढ़ें...

Madhya Pradesh के Sehore में भीड़ ने पार की सारी हदें ! पुलिस के हाथ अब तक खाली

Madhya Pradesh News । Police SI, Constable की भर्ती में अफसरों का आलस, मंजूरी के बाद भी अटकी भर्ती

कंपनी को देना होंगे 5 लाख 63 हजार

उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल और सदस्य डॉ. प्रतिभा पांडेय की बेंच ने बीमा कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह दो माह के भीतर उपभोक्ता को पांच लाख 63 हजार रुपये की पूरी बीमा राशि और 15 हजार रुपये की मानसिक क्षतिपूर्ति अदा करें।

जब दुर्घटना हुई वाहन बीमित था- आयोग

आयोग ने यह भी कहा कि बीमा कंपनी का यह तर्क कि वाहन सेकंड हैंड था, पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इसका उद्देश्य केवल उपभोक्ता को कम भुगतान करना था, जो उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि बीमित वाहन को लेकर कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता। दुर्घटना के दौरान यह बीमित था तो कंपनी को इसे घटित राशि से कम करने का कोई कारण नहीं था।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की सख्ती: 42 किराएदारों का एग्रीमेंट रद्द, अब देना होगा किराया

MP विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से 8 अगस्त तक, सरकार पेश करेगी सप्लीमेंट्री बजट

उपभोक्ता के अधिकारों का न हो उल्लंघन

यह निर्णय न केवल इस विशेष मामले के लिए, बल्कि भविष्य में बीमा कंपनियों के लिए एक सख्त संदेश है कि वे उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकतीं। बीमा की पूरी राशि का भुगतान करना कंपनियों की जिम्मेदारी है, और यदि वे इसे नहीं करतीं, तो उपभोक्ताओं को न्याय मिल सकता है।

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • उपभोक्ता
  • फैसला
  • बीमा कंपनी
  • जिला उपभोक्ता आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा