पहली पत्नी चिल्लाती रही, पति दूसरी शादी करके चला गया, जानिए क्या है पूरी मामला

Ravi Singh | Jul 16, 2024, 23:31 IST
Share
 Umaria Manpur
Umaria Manpur

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह में पत्नी वहां खड़े सभी जिम्मेदारों से कहती है रही कि मंडप में बैठा व्यक्ति मेरा पति है और हमारी एक बेटी भी है। लेकिन आला अधिकारी और विधायक चुप रहे। महिला का पति दूसरी शादी करके चला गया।

उमरिया जिले के मानपुर में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जिसके बाद विधायक और अधिकारियों के फैसले पर भी सवाल उठने लगे। जिले के मानपुर विधानसभा में सीएम कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा था। तभी एक महिला बच्ची को लेकर विवाह स्थल पर पहुंच गई। वहां उसने जो कहा उसके बाद तो सामूहिक विवाह के आयोजन में खलबली मच गई। वहां मौजूद नेता और अधिकारी मौन होकर देखते रहे और विवाह संपन्न हो गया।

दूसरी शादी कर रहा था युवक

मानपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली जनपद पंचायत अंतर्गत घुनघुटी गांव में सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। सामूहिक विवाह का कार्यक्रम चल ही रहा था। तभी चिनकी गांव की रहने वाली महिला ललिता बाई को पता चलता है कि उसका पति धरम लाल बैगा सामूहिक विवाह में धुपखड़ा गांव की रहने वाली दूसरी लड़की शादी कर रहा है।

शादी रोक दो साहब

महिला तुरंत ही अपने पिता कल्लू बैगा को लेकर विवाह स्थल पहुंच गई। पत्नी ललिता बाई वहां खड़े सभी जिम्मेदारों को बताने लगी है कि ये मेरा पति है और हमारी एक बेटी भी है। इस विवाह को तुरंत रोका जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

गर्मी की छुट्टी में मिड-डे मील बांटने के नाम पर करोड़ों डकारे, अफसर भी शिक्षकों को नोटिस देकर भूले

पति दुसरी शादी करके चला गया

सामूहिक विवाह में विधायक और पूर्व मंत्री मीना सिंह वहीं थे। साथ ही जिले के आला अधिकारी भी मौजूद थे। इन सभी के सामने महिला कहती रही कि मंडप में जो युवक बैठा है वह मेरा पति है। यह दूसरी शादी कर रहा है। महिला गुहार लगाती रही, लेकिन आला अधिकारी और विधायक चुप रहे। महिला का पति दूसरी शादी करके चला गया।

व्यक्ति ने कहा मैं नहीं जानता कौन है

साथ ही व्यक्ति का कहना है कि वह अभी कुंवारा है। उसकी शादी नहीं हुई है। ये किसकी बेटी है, वो इनको नहीं जानता। जब तक शादी होती रही तब तक व्यक्ति लगातार इस बात का विरोध करता रहा।

जांच होगी

इस पूरे मामले को लेकर पाली जनपद पंचायत के सीईओ कुंवर कन्हाई का कहना है कि जांच करवा कर एफआईआर करवाई जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
  • दूसरी शादी
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई