बिना तलाक दूसरी शादी पड़ी महंगी, हाईकोर्ट से 6 माह की सजा, दो हजार रुपए का जुर्माना

Sandeep Kumar | May 07, 2025, 21:36 IST
Share
second-marriage-without-divorce
second-marriage-without-divorce

विष्णु सिंह को 2019 में विदिशा की पारिवारिक अदालत से पत्नी से तलाक मिला था। हालांकि, 2020 में पत्नी ने हाईकोर्ट में उस फैसले को चुनौती दी और अधिवक्ता सर्वेश शर्मा के माध्यम से 25 फरवरी को स्टे की मांग की।

MP News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति को बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने पर अवमानना का दोषी करार दिया है। कोर्ट ने 6 महीने की सजा और 2000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी विष्णु सिंह को एक महीने की अंतरिम जमानत दी गई है ताकि वह अपीलीय अदालत में जाकर राहत प्राप्त कर सके।

तलाक पर रोक के बावजूद रचाई शादी

बताया जा रहा है कि विष्णु सिंह को 2019 में विदिशा की पारिवारिक अदालत से पत्नी से तलाक मिला था। हालांकि, 2020 में पत्नी ने हाईकोर्ट में उस फैसले को चुनौती दी और अधिवक्ता सर्वेश शर्मा के माध्यम से 25 फरवरी को स्टे की मांग की। हाईकोर्ट ने तलाक पर रोक लगा दी, जिससे विष्णु कानूनी रूप से दूसरी शादी नहीं कर सकता था। बावजूद इसके उसने दूसरी शादी कर ली।

ये खबर भी पढ़िए... MP से मिली जड़ें, सेना में रचा इतिहास, जानिए कर्नल सोफिया कुरैशी की दास्तान

शादी समारोह में पहुंची पहली पत्नी

जब विष्णु ने स्टे के बावजूद 2021 में दोबारा विवाह रचाया, तो विवाह समारोह के दौरान पहली पत्नी पुलिस लेकर वहां पहुंच गई और विवाह को रुकवा दिया गया। बावजूद इसके, 12 जुलाई 2021 को विष्णु ने फिर से विवाह किया। पत्नी ने फोटोग्राफ के साथ सबूत हाईकोर्ट में पेश किए। इससे नाराज कोर्ट ने उसे कोर्ट की अवमानना का दोषी माना और अलग से आपराधिक अवमानना का प्रकरण दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... पति की प्रेमिका के खेत में मासूम सहित महिला ने खाया ज़हर

सजा से बचने का मिला मौका

कोर्ट ने विष्णु को एक विकल्प दिया कि वह अपनी बेटी के नाम 5 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट करवा दे, तो सजा नहीं दी जाएगी। विष्णु ने यह कहकर इनकार कर दिया कि वह कोई राशि नहीं दे सकता। कोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए कहा कि आरोपी ने कोर्ट के आदेश की खुली अवहेलना की है और यह न्याय की गरिमा के खिलाफ है।

ये खबर भी पढ़िए... बिना किसानों की जानकारी उनके नाम पर करोड़ों का लोन, जांच से मचा हड़कंप

ये खबर भी पढ़िए... बच्चा एडॉप्ट करने पर भी मिलेगी 180 दिन की छुट्टी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट ने दिखाया सख्त रवैया

हाईकोर्ट ने इस मामले में स्पष्ट कर दिया कि कोर्ट के आदेशों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि पत्नी चाहे तो आईपीसी की धारा 494 के तहत (एक ही समय में दो विवाह करना अपराध है) अलग से आपराधिक कार्रवाई कर सकती है। इससे साफ है कि न्यायपालिका आदेश की अवमानना पर अब सख्त रवैया अपनाए हुए है।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • हाईकोर्ट
  • विदिशा
  • तलाक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती