भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने संजय बंदोपाध्याय को मूल कैडर एमपी भेजा, मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चा ने पकड़ा जोर

The Sootr | Jan 10, 2024, 24:00 IST
Share
भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने संजय बंदोपाध्याय को मूल कैडर एमपी भेजा, मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चा ने पकड़ा जोर
भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने संजय बंदोपाध्याय को मूल कैडर एमपी भेजा, मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चा ने पकड़ा जोर

फिलहाल वीरा राणा यह जिम्मेदारी निभा रही हैं। नए सीएस के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान, राजेश राजौरा और एसएन मिश्रा का नाम प्रमुखता से शामिल है।

भोपाल. वरिष्ठ आईएएस संजय बंदोपाध्याय एमपी के नए सीएस यानी मुख्य सचिव हो सकते हैं। मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस संजय बंदोपाध्याय की मूल कैडर में वापसी के साथ ही उनके सीएस बनने की चर्चा तेज हो गई है। भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय को तत्काल प्रभाव से उनके मूल कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दे दी है। बंदोपाध्याय 1988 बैच के आईएएस हैं।

अभी इन नामों की चर्चा

एमपी में मोहन यादव के सीएम बनने के साथ ही नया सीएस बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। फिलहाल वीरा राणा यह जिम्मेदारी निभा रही हैं। नए सीएस के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान, राजेश राजौरा और एसएन मिश्रा का नाम प्रमुखता से शामिल है।

राजस्थान से मिल रहे संकेत

राजस्थान में 1991 बैच के आईएएस सुधाशु पंत को भी केंद्र से तत्काल प्रभाव से रिलीव किया था । इसके बाद उन्हें राजस्थान का सीएस बनाया गया। ऐसे मे बंदोपाध्याय के एमपी में आने से उनके सीएस बनने की चर्चा जोरों पर है। पंत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव थे। ठीक इसी तरह वरिष्ठ आईएएस संजय बंदोपाध्याय को भी दिल्ली ने तत्काल प्रभाव से रिलीव किया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि बंदोपाध्याय एमपी के नए सीएस हो सकते हैं।

किसी अधिकारी को मंत्रालय से नहीं जाना पड़ेगा

एमपी कैडर से संजय बंदोपाध्याय सीनियर आईएएस हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये हो सकता है कि उनके आने के बाद मंत्रालय से किसी भी सीनियर आईएएस को बाहर नहीं जाना होगा। दरअसल, होता यह है कि जूनियर बैच का आईएएस जब सीएस बनता है तो सीनियर आईएएस मंत्रालय से बाहर या प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले जाते हैं, लेकिन 88 बैच के वरिष्ठ आईएएस संजय बंदोपाध्याय के सीएस बनने पर संभवत: किसी भी आईएएस को मंत्रालय नहीं छोड़ना पड़ेगा।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • संजय बंदोपाध्याय आईएएस
  • एमपी सीएस
  • मुख्य सचिव एमपी
  • सीएस वीरा राणा
  • Sanjay Bandopadhyay IAS
  • MP CS
  • Chief Secretary MP
  • CS Veera Rana
  • आईएएस अनुराग जैन
  • आईएएस मोहम्मद सुलेमान
  • आईएएस राजेश राजौरा
  • आईएएस एसएन मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं