इंदौर कांग्रेस के एक धड़े का मन चुनाव बहिष्कार कर नोटा को डलवाएं वोट, दूसरे का मन बाकी 12 प्रत्याशी में से किसी को दें सपोर्ट

Pratibha ranaa | Apr 30, 2024, 07:44 IST
Share
hn
hn

कांग्रेस में एक धड़े का मन है कि इस पूरे मुद्दे को लोकतंत्र की हत्या के रूप में ही जनता के सामने लेकर जाएं और उनसे अपील की जाए कि प्रतीकात्मक रूप से अधिक से अधिक नोटा को वोट करें।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी डॉ. अक्षय कांति बम ( Akshay Kanti Bomb ) की खुलेआम लूट हो जाने के बाद अब कांग्रेस मंगलवार शाम को अपनी अगली रणनीति का खुलासा कर सकती है। सोमवार को भी गांधी भवन में बंद कमरे में जो बात हुई, इसमें दो मुद्दों पर विचार चल रहा है।

पहला मुद्दा नोटा पर डलवाएं वोट, करें बहिष्कार

कांग्रेस में एक धड़े का मन है कि इस पूरे मुद्दे को लोकतंत्र की हत्या के रूप में ही जनता के सामने लेकर जाएं और उनसे अपील की जाए कि प्रतीकात्मक रूप से अधिक से अधिक नोटा को वोट करें। कांग्रेस का मानना है कि यह एक राजनीतिक बहस और देश में प्रतीकात्मक रूप से अन्य सीटों पर असर डालने वाला साबित होगा। वहीं आमजन को भी यह अपील झंझोड़ने वाली होगी (indore congress )।

दूसरा मुद्दा खजुराहो की तरह अन्य को दें समर्थन

वहीं कांग्रेस में कुछ अन्य नेताओं का मानना है कि इसकी जगह खजुराहो वाली नीति अपनाई जाए। जहां पर इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज कर दिया गया, इसके बाद अन्य प्रत्याशी को समर्थन देकर वोट देने की अपील की गई। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर चुनाव मैदान में बचे 12 प्रत्याशियों (बीजेपी और बसपा प्रत्याशी को छोड़कर) की लिस्ट ली है, इसमें वह मंथन करेंगे और फिर सभी से चर्चा के बाद इस नाम को घोषित करेंगे। अभी यह प्रक्रिया और नाम को गोपनीय रखा जा रहा है।

बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी को छोड़ बाकी यह है 13 प्रत्याशी-

1- संजय सोलंकी- बसपा
2- अजीत सिंह- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट
3- पवन कुमार- अखिल भारतीय परिवार पार्टी
4- बसंत गेहलोत- जनसंघ पार्टी
5- अभय जैन- जनहित पार्टी, निर्दलीय
6- अजाय अली- निर्दलीय
7- इंजीनियर अर्जुन परिहार- निर्दलीय
8- अंकित गुप्ता- निर्दलीय
9- परमानंद तोलानी- निर्दलीय
10- पंकज गुप्ते- निर्दलीय
11- मुदित चौरसिया- निर्दलीय
12- रवि सिरवैया- निर्दलीय
13- दिलीप खंडेलवाल- निर्दलीय

तोलानी तो पहले बोल चुके मुझे करे कांग्रेस सपोर्ट

19वें चुनाव के लिए नामाकंन भरने वाले निर्दलीय प्रत्याशी परमानंद तोलानी ने नामांकन फार्म भरने के बाद ही कहा था कि कांग्रेस को मुझे सपोर्ट करना चाहिए, क्योंकि मैं सिंधी हूं और बीजेपी का प्रत्याशी भी सिंधी है तो मैं वोट काट दूंगा। तोलानी 8 बार विधानसभा, आठ बार लोकसभा और दो महापौर चुनाव लड़ चुके हैं। उनके पिता मीठाराम तोलानी भी 25 साल तक लगातार चुनाव लड़ते रहे। वह खुद 1988 से हर चुनाव लड़ते हैं। एक बार महापौर महिला पद होने पर उन्होंने पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा था।

Tags:
  • Indore Congress
  • अक्षय कांति बम
  • Akshay Kanti Bomb
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज