सीहोर के अमरगढ़ झरने के पास नदी में फंसे 5 लोग , एसडीईआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू

Ravi Singh | Jul 21, 2024, 21:39 IST
Share
Amargarh Falls river
Amargarh Falls river

सीहोर शाहगंज के पास अमरगढ़ झरने के पास नदी में भोपाल के 5 लोग फंसे गए हैं। अमरगढ़ झरने में पिकनिक मनाने गए अशोक महेश्वरी एयरपोर्ट रोड के पास रहते हैं।

सीहोर शाहगंज में अशोक माहेश्वरी परिवार के साथ अमरगढ़ झरने पर पिकनिक मनाने गए थे। शाम को सभी वापस लौटे रहे थे। तभी नदी में पानी बढ़ गया और सभी वहीं फंस गए। परिवार के 5 लोग पिकनिक मनाने यहां आए थे। लौटते समय नदी में पानी बढ़ गया। अमरगढ़ झरने के पास फंसे अशोक 61 वर्षीय , निशा 58 वर्षीय, शुभम 32 वर्षीय, सुरूची 30वर्षीय, यश 28 वर्षीय महेश्वरी परिवार भोपाल के सभी 5 व्यक्तियों का एसडीईआरएफ की टीम द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया है। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

2 युवक पिछले साल डूबे थे

पिछले साल 15 जुलाई को अमरगढ़ वाटर फॉल में भोपाल का एक युवक डूब गया था। भोपाल से आकाश जायसवाल, अंकित जायसवाल, हर्ष राय, आदित्य भदौरिया, सीमा सुमन, डोमनिक टोपो कार से पिकनिक मनाने के लिए अमरगढ़ झरने पर गए थे। तभी नहाते वक्त भोपाल की मिनाल रेसीडेंसी निवासी आकाश (28) और शिवकांत पिता बलराम यादव (29) झरने के तेज बहाव में आ गया और डूब गया था। अगले दिन उसकी लाश मिली थी।

झरना भोपाल से 65 किलोमीटर दूर है

अमरगढ़ का झरना भोपाल से करीब 65 किलोमीटर दूर है। शाहगंज के पास गांव से झरने तक करीब 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इसके बाद ही लोग वहां तक पहुंचते हैं। बारिश के दिनों में डेढ़ सौ फीट ऊंचाई से पानी गिरता है। इसलिए लोग यहां जाने के लिए आकर्षित होते हैं।

खबर अपडेट हो रही है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • सीहोर
  • Hindi News
  • Amargarh Waterfalls
  • अमरगढ़ झरना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा