कारोबारी दंपती ने किया सुसाइड, बच्चों ने राहुल गांधी को दी थी गुल्लक
Raj Singh | Dec 13, 2024, 12:28 IST
ED
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आष्टा के शांति नगर में मनोज परमार नाम के एक शख्स ने पत्नी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आष्टा के शांति नगर में मनोज परमार नाम के एक शख्स ने पत्नी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि फांसी लगाने वाले शख्स के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी से परेशान होकर इस शख्स ने आत्महत्या को गले लगाया है। दिग्विजय ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी को शख्स के बच्चों ने गुल्लक भेंट की थी, जिसकी वजह से मनोज के घर पर ED ने छापा मारा था।
जानकारी के मुताबिक, गुल्लक टीम चलाने वाले मनोज परमार और उनकी पत्नी अपने निवास पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। बता दें कि 5 दिसंबर को ED ने उनके ठिकानों पर दबिश दी थी, जिसके बाद उनकी चल-अचल संपत्ति को सीज कर दिया गया था।
दिग्विजय के अलावा कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने भी इस सुसाइड केस को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इसकी सम्पूर्ण जांच होनी चाहिए। एजेंसीज की वर्किंग पे संसद में डिबेट जरूर होना चाहिए। अधिकारियों को प्रताड़ित करने का अधिकार किसने दिया है ? जरूरत पड़ी तो न्यायिक जांच की दरखास्त हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी लग सकती है। बहुत दुखद।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुदकुशी करने से पहले व्यापारी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस, संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित 17 लोगों के नाम 6 पेज का सुसाइड नोट छोड़ गया है। परमार की ओर से इसमें 6 प्वाइंट्स पर पूरे घनाक्रम का जिक्र किया गया है, जिसकी वजह से उसे खुदकुशी करने पर मजबूर होना पड़ा। सुसाइड नोट में जांच एजेंसी के अधिकारी द्वारा दबाव बनाकर बीजेपी में शामिल होने की बात लिखी गई है।
जानकारी के मुताबिक, गुल्लक टीम चलाने वाले मनोज परमार और उनकी पत्नी अपने निवास पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। बता दें कि 5 दिसंबर को ED ने उनके ठिकानों पर दबिश दी थी, जिसके बाद उनकी चल-अचल संपत्ति को सीज कर दिया गया था।
karobari
दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?
राज्यसभा के सांसद और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा,आष्टा सिहोर जिला मप्र के मनोज परमार को बिना कारण ED द्वारा परेशान किया जा रहा था। मनोज परमार के बच्चों ने राहुल जी को भारत जोड़ो यात्रा के समय गुल्लक भेंट की थी। मनोज के घर पर ED के Astt Director भोपाल संजीत कुमार साहू द्वारा रेड की गई थी। मनोज अनुसार उस पर रेड इसलिए डाली गई क्योंकि वह कांग्रेस का समर्थक है। दिग्विजय ने आगे लिखा कि मैंने मनोज के लिए वकील की व्यवस्था भी कर दी थी। लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है मनोज इतना घबराया हुआ था कि आज उसने व उसकी पत्नी ने आज सुबह आत्म हत्या कर ली। मैं इस प्रकरण में Director ED से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।
आष्टा सिहोर जिला मप्र के मनोज परमार को बिना कारण ED द्वारा परेशान किया जा रहा था। मनोज परमार के बच्चों ने राहुल जी को भारत जोड़ो यात्रा के समय गुल्लक भेंट की थी। मनोज के घर पर ED के Astt Director भोपाल संजीत कुमार साहू द्वारा रेड की गई थी। मनोज अनुसार उस पर रेड इसलिए डाली गई…
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) December 13, 2024
विवेक तन्खा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
बहुत दुर्भाग्यपूर्ण !! इसकी सम्पूर्ण जाँच होनी चाहिए। एजेंसीज की वर्किंग पे संसद में डिबेट ज़रूर होना चाहिए। अधिकारियों को प्रताड़ित करने का अधिकार किसने दिया है ?? ज़रूरत पड़ी तो न्याय यिक जाँच की दरखास्त हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी लग सकती है। बहुत दुखद।
— Vivek Tankha (@VTankha) December 13, 2024
17 लोगों के नाम सुसाइड नोट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari