सीहोर के जिला कोर्ट ने सांई प्रसाद चिट फंड कंपनी के निदेशक को सुनाई सजा, 9 लाख 35 हजार रुपए का जुर्माना

Pratibha Rana | Oct 26, 2023, 24:00 IST
Share
सीहोर के जिला कोर्ट ने सांई प्रसाद चिट फंड कंपनी के निदेशक को सुनाई सजा, 9 लाख 35 हजार रुपए का जुर्माना
सीहोर के जिला कोर्ट ने सांई प्रसाद चिट फंड कंपनी के निदेशक को सुनाई सजा, 9 लाख 35 हजार रुपए का जुर्माना

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी प्रमोद अहिरवार के मुताबिक अभियुक्त और एजेंटों ने सांई प्रसाद चिट फंड कंपनी में पैसा पांच साल में दो गुना करने का झांसा देकर निवेशकों से साल 2012 से 2015 तक रुपए जमा कराए थे।

BHOPAL. सीहोर के जिला कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में सांई प्रसाद चिट फंड कंपनी के निदेशक बाला साहब भापकर को 170 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने बाला पर 9 लाख 35 हजार का जुर्माना भी लगाया है। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी प्रमोद अहिरवार के मुताबिक अभियुक्त और एजेंटों ने सांई प्रसाद चिट फंड कंपनी में पैसा पांच साल में दो गुना करने का झांसा देकर निवेशकों से साल 2012 से 2015 तक रुपए जमा कराए थे। लेकिन पॉलिसी मैच्योर होने पर जब लोग पैसे लेने पहुंचे तो कंपनी के दफ्तर में ताला मिला और फिर काफी कोशिश के बाद भी रुपए नहीं मिले। इस पर गोपालपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ था केस

सांई प्रसाद चिट फंड कंपनी और बाला साहब भापकर के खिलाफ भादंसं 1860 की धारा 420 के तहत अपराध क्रमांक 17/20 पंजीबद्ध किया गया था। । विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 420/34, भादवि, धारा 6 मप्र निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत अभियोग-पत्र कोर्ट में पेश किया गया।

इस तरह हुई 170 साल की सजा

कोर्ट में चली बहस के बाद विशेष जज संजय कुमार शाही ने बाला साहब भापकर पिता केशवराव भापकर निवासी सांई दरबार बंगलो, चिंचवड़ पुणे को धारा 420 भादवि एवं धारा 6 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम में क्रमश: 5-5 वर्ष (17 काउंट) कुल 170 वर्ष का सश्रम कारावास और 9 लाख 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Case of embezzling investors' money
  • 170 years imprisonment in fraud case
  • decision of Sehore District Court
  • Director Bala Saheb Bhapkar
  • निवेशकों के पैसे हड़पने का मामला
  • धोखाधड़ी मामले में 170 साल की सजा
  • सीहोर जिला कोर्ट का फैसला
  • निदेशक बाला साहब भापकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा