सीहोर जिले के एक गांव में घुसकर आदमखोर सियार ने दो लोगों पर किया हमला

Amresh Kushwaha | Sept 11, 2024, 13:18 IST
Share
सियार का आतंक
सियार का आतंक

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सियार का आतंक फैला है। सियार कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। ऐसे में अब एक सियार ने हमले का वीडियो वायरल हो रहा है।

नफीस खान@सीहोर

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सियार के हमले की घटना सामने आई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस बीच सियार के हमले का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार सियार ने सड़क किनारे बैठे दो लोगों पर पीछे से हमला कर दिया।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

जानें क्या है पूरा मामला...

दरअसल, सीहोर जिले के रेंहटी सगोनिया में दो लोग सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान एक सियार ने अचानक उनपर पीछे से हमला कर दिया। ऐसे में दोनों ने जैसे-तैसे उसके हमले से बचे हुए अपनी जान बचाई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज पंचायत भवन में लगे कैमरे में कैद हो गया है।

सियार से भिड़ा एक ग्रामीण

बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार शाम की है। एक सियार ने सड़क किनारे बैठे दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिसमें से एक तो दूर भाग गया, लेकिन दूसरे ने सियार का सामना किया। उसने पहले सियार पर पत्थरों से हमला किया, लेकिन जब सियार ने उस पर कूदने की कोशिश की, तो उसने सियार को पकड़ लिया और उठाकर दूर फेंक दिया। इसके बाद सियार वहां से भाग गया।

ये खबर भी पढ़िए...यूपी में भेड़िये के बाद एमपी में सियार का आतंक, खेत में 6 लोगों को नोंच डाला, गांवों में दहशत

सियार के हमले से ग्रामीण घायल

हालांकि, इस दौरान ग्रामीण सियार के हमले से घायल हो गया। बता दें कि सीहोर जिले में सियार के हमले का आतंक जारी है। सियार के हमले से अब तक 6 लोग घायल हो चुके हैं। वन विभाग की टीम सियार को पकड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। वन विभाग की टीम ने लोगों को सलाह दी है कि जिन इलाकों में सियार को देखा गया है वहां अकेले न जाएं। बताया जा रहा है कि कई लोगों पर सियार ने खेतों में हमला किया है, जिससे लोगों में दहशत है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • वन विभाग
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • सिहोर
  • सियार का हमला
  • MP jackal attack
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज