सीहोर जमीन फर्जीवाड़ा, पटवारी और भाजपा नेता सहित 6 पर एफआईआर

Amresh Kushwaha | Sept 08, 2024, 11:54 IST
Share
45 एकड़ कृषि भूमि का फर्जीवाड़ा
45 एकड़ कृषि भूमि का फर्जीवाड़ा

सीहोर के इछावर में कृषि भूमि में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार ने पटवारी और भाजपा नेता सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

नफीस खान @ सीहोर

Sehore Land Fraud : सीहोर के इछावर में कृषि भूमि में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार ने पटवारी और भाजपा नेता सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पटवारी ने साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर 18.593 हेक्टेयर भूमि फर्जी तरीके से अपने नाम कर ली।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

पटवारी व भाजपा नेता सहित 6 के खिलफ FIR

कृषि भूमि में फर्जीवाड़े का यह मामला सीहोर के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के विधानसभा क्षेत्र इछावर का है, जहां तहसीलदार ऋतु भार्गव ने पटवारी अधिकांश शर्मा और भाजपा नेता शंकर जायसवाल सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

साल 2017 से 19 के बीच का है मामला

दरअसल, यह पूरा मामला साल 2017 से 2019 के बीच का है। हल्का पटवारी अधिकांश शर्मा ने खजुरिया घेघी के राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर खाली खसरा नंबरों में नई प्रविष्टियां जोड़कर पांच लोगों को फर्जी तरीके से भूमि मालिक बना दिया। ऐसे में इन फर्जी भूमि मालिको ने राजस्व अभिलेखों में अपनी भूमि दिखाकर कई सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों से ऋण भी प्राप्त कर लिया।

मामले का खुलासा

इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश तब हुआ जब असली जमीन मालिक चैन सिंह बाबूलाल मेवाड़ा को उनकी जमीन पर फर्जी भूमि स्वामी द्वारा नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें साइबर तहसील से एक मैसेज मिला। इस मैसेज के बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत की। जांच के बाद तहसीलदार ने पटवारी सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

6 लोगों को दोषी
6 लोगों को दोषी
कृषि भूमि में फर्जीवाड़ा
कृषि भूमि में फर्जीवाड़ा
इछावर में फर्जीवाड़ा
इछावर में फर्जीवाड़ा

सीहोर कलेक्टर ने पुलिस को दिए निर्देश

सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताता कि मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ने इसकी जांच की। जांच में पटवारी सहित 6 लोगों को दोषी पाया। इसके बाद उनपर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस को निर्देश दिए गए है कि वह जल्द से जल्द इनपर कार्यवाही करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • FIR against BJP leader
  • आईएएस प्रवीण सिंह
  • कलेक्टर प्रवीण सिंह
  • सीहोर जमीन फर्जीवाड़ा
  • Sehore Land Rraud
  • कृषि भूमि में फर्जीवाड़ा
  • Agricultural Land Scam
  • इछावर में जमीन फर्जीवाड़ा
  • Land fraud in Ichhaawar
  • पटवारी पर एफआईआर
  • FIR against Patwari
  • भाजपा नेता पर एफआईआर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा