MP के सीहोर में मटका कुल्फी खाने से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 13, 2025, 11:19 IST
Share
४० kids fell ill after having kulfi in MP
४० kids fell ill after having kulfi in MP

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में मटका कुल्फी खाने से 40 बच्चों को उल्टियां और दस्त होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य विभाग ने कुल्फी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

नफीस खान @ सीहोर MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले मटका कुल्फी खाने से 40 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना भाऊ खेड़ी गांव में एक मुंडन कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चों ने कुल्फी खाई और कुछ ही समय बाद उनके पेट में मरोड़, दस्त और उल्टियां शुरू हो गईं। यह घटना उस समय हुई जब मुंडन कार्यक्रम के लिए बाहर से आए कुल्फी विक्रेताओं से बच्चों ने मटका कुल्फी खरीदी थी। तबीयत बिगड़ने की वजह फूड पॉइजनिंग बतायी जा रही है।

अस्पतालों में भर्ती कराया गया

शुरुआत में बच्चों की तबीयत सामान्य थी, लेकिन बाद में बच्चों में उल्टियां और दस्त की समस्या बढ़ने लगी, जिससे करीब 40 बच्चे प्रभावित हो गए। इसके बाद परिजनों में घबराहट फैल गई और उन्होंने तुरंत बच्चों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। जावर और आष्टा के सिविल अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, अब बच्चों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। ये भी पढ़ें: फाइलेरिया दवा से 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में खिलाई थी दवाई

कुल्फी के सैंपलकी हो रही जांच

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मटका कुल्फी के सैंपल लिए हैं, जो अब जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच के बाद ही यह साफ होगा कि कुल्फी में क्या गड़बड़ी थी, जो बच्चों की तबीयत खराब होने का कारण बनी। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। घटना के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मटका कुल्फी खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है, लेकिन पूरी जानकारी सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही प्राप्त होगी। फिलहाल, सीहोर में इस घटना से लोग चिंतित हैं, लेकिन बच्चों की तबीयत में सुधार देखा जा रहा है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

गांव के लोग और परिजन इस घटना से चिंतित हैं और उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ऐसे खाद्य विक्रेताओं पर निगरानी रखी जाए, जो बाहर से आकर खाद्य सामग्री बेचते हैं। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मटका क़ुल्फ़ी

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर
  • फूड पॉइजनिंग
  • मटका क़ुल्फ़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा