स्कूल न जाना पड़े इसलिए छात्र ने रची खुद के अपहरण की कहानी, मांगी 5 लाख फिरौती
Sanjay Dhiman | Jul 05, 2026, 23:31 IST
sehore-student-fake-kidnapping-ujjain
सीहोर के 16 वर्षीय किशोर ने नवोदय स्कूल न जाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची। बड़ी बहन को 5 लाख की फिरौती का मैसेज भेजा। साइबर सेल ने उज्जैन से उसे बरामद किया।
सीहोर जिले के एक 16 वर्षीय किशोर ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। वजह थी नवोदय विद्यालय श्यामपुर न जाना। उसने दीदी को इंस्टाग्राम पर 5 लाख रुपए की फिरौती का मैसेज भेजा। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसे उज्जैन रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।
यह घटना सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र की है। यहां के ग्राम दूरगांव में रामदयाल तंवर रहते हैं। उनका 16 साल का बेटा 1 जुलाई को अचानक घर से गायब हो गया।
परिवार ने आसपास काफी तलाश की। कहीं कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार पिता ने अहमदपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामला अपहरण का मानकर जांच शुरू की गई। इलाके में पूछताछ भी तेज कर दी गई।
लापता किशोर को खोजने में सीहोर साइबर सेल ने अहम भूमिका निभाई। तकनीकी जांच के दौरान उसकी लोकेशन ट्रैक की गई। लोकेशन से पता चला कि किशोर उज्जैन में मौजूद है। यह जानकारी मिलते ही अहमदपुर पुलिस की एक टीम तुरंत उज्जैन रवाना हुई। टीम ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया। रविवार को उसे वापस सीहोर लाया गया।
पुलिस की पूछताछ में किशोर ने पूरी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि वह नवोदय विद्यालय श्यामपुर में पढ़ना नहीं चाहता था। इसी वजह से वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर निकल गया। पकड़े जाने के डर से उसने रास्ते में ही अपने मोबाइल की सिम निकालकर फेंक दी। इसके बाद वह भोपाल बस स्टैंड पहुंचा। वहां से ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन गया। फिर ट्रेन पकड़कर सीधे उज्जैन चला गया।
उज्जैन पहुंचने के बाद किशोर को घर की डांट का डर सताने लगा। उसने उज्जैन रेलवे स्टेशन के फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल किया। इसी वाई-फाई से उसने इंस्टाग्राम खोला। वहां से उसने अपनी दीदी को एक मैसेज भेजा। मैसेज में उसने 5 लाख फिरौती मांगी थी। उसका मकसद यह दिखाना था कि उसका अपहरण हो चुका है। इससे परिवार असली वजह तक नहीं पहुंच पाता।
पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने किशोर के बयान दर्ज किए। सारी जानकारी लिखित में ली गई। इसके बाद पुलिस ने किशोर को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। परिवार अपने बेटे को सुरक्षित पाकर राहत में है।
पुलिस अब यह भी देख रही है कि इस मामले में आगे कोई और कार्रवाई जरूरी है या नहीं। फिलहाल जांच पूरी मानी जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
कटनी बनेगा एमपी का नया खनिज हब, 150 हेक्टेयर सोना-चांदी ब्लॉक ऑक्शन के लिए तैयार
एमपी में मानसून पड़ा धीमा, चपेट में आए 24 जिले, सीएम का गृह संभाग ज्यादा सूखा
एमपी के लेटलतीफ अफसरों पर सीएम सख्त: अब अधिकारियों की भी लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
अपसौर डे: सोमवार को सूर्य से पृथ्वी सबसे दूर, फिर भी पड़ेगी गर्मी, जानिए क्यों
पूरा मामला क्या है
परिवार ने आसपास काफी तलाश की। कहीं कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार पिता ने अहमदपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामला अपहरण का मानकर जांच शुरू की गई। इलाके में पूछताछ भी तेज कर दी गई।
साइबर सेल की भूमिका
पूछताछ में खुला राज
फर्जी फिरौती वाला मैसेज
पुलिस की कार्रवाई पूरी
पुलिस अब यह भी देख रही है कि इस मामले में आगे कोई और कार्रवाई जरूरी है या नहीं। फिलहाल जांच पूरी मानी जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
कटनी बनेगा एमपी का नया खनिज हब, 150 हेक्टेयर सोना-चांदी ब्लॉक ऑक्शन के लिए तैयार
एमपी में मानसून पड़ा धीमा, चपेट में आए 24 जिले, सीएम का गृह संभाग ज्यादा सूखा
एमपी के लेटलतीफ अफसरों पर सीएम सख्त: अब अधिकारियों की भी लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
अपसौर डे: सोमवार को सूर्य से पृथ्वी सबसे दूर, फिर भी पड़ेगी गर्मी, जानिए क्यों
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari