इंदौर में IDA के स्नेह धाम में 108 बुजुर्ग रह सकेंगे, CM आज करेंगे उद्घाटन

Vishwanath Singh | Jun 25, 2025, 10:59 IST
Share
Sourabh421
Sourabh421

संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि यह परियोजना बुजुर्गों को एक ऐसा माहौल देने के लिए तैयार की गई है, जहां वे अकेलापन नहीं, बल्कि अपनापन महसूस कर सकें। ‘स्नेह धाम’ छह मंजिला आवासीय भवन है जिसमें कुल 32 फ्लैट बनाए गए हैं।

इंदौरअब वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का नया केंद्र बनने जा रहा है। स्कीम नंबर 134 में इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा तैयार सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स ‘स्नेह धाम’ का आज (25 जून) शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। इसमें 108 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था है। कुछ बुजुर्ग तो शुभारंभ के बाद यहां पर शिफ्ट भी हो जाएंगे।

घर जैसा माहौल, 32 फ्लैट तैयार

संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि यह परियोजना बुजुर्गों को एक ऐसा माहौल देने के लिए तैयार की गई है, जहां वे अकेलापन नहीं, बल्कि अपनापन महसूस कर सकें। ‘स्नेह धाम’ छह मंजिला आवासीय भवन है जिसमें कुल 32 फ्लैट बनाए गए हैं। इनमें 22 फ्लैट्स 2BHK और 10 फ्लैट्स 1BHK हैं। यहां करीब 108 वरिष्ठ नागरिकों के आरामदायक और सामूहिक जीवन के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि कई बुजुर्ग पहले से इस कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिनके बच्चे विदेश में हैं, लेकिन वे खुद देश में ही, एक सुरक्षित व व्यवस्थित स्थान पर रहना चाहते हैं।

What31 AM
What31 AM
यह खबर भी पढ़ें...भू-जल बचाने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का दिखावा, बिना कोर्स अप्रूव हुए ही बांट रहे सर्टिफिकेट

18 करोड़ की लागत, हर मंजिल पर सुविधा

आईडीए के सीईओ रामप्रकाश अहिरवार के मुताबिक, यह भवन लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य बुजुर्गों को वह सब कुछ एक छत के नीचे देना है, जिसकी उन्हें जरूरत है – चाहे वह चिकित्सा सेवा हो, सुरक्षा व्यवस्था हो, या फिर मनोरंजन की सुविधाएं।

WhatsA32 AM
WhatsA32 AM

कुछ ऐसी हैं सुविधाएं

हर फ्लैट में 24x7 बिजली-पानी, सफाई, वॉटर हीटर, स्टडी टेबल, टीवी, फ्रिज, माइक्रोवेव जैसी सुविधाएं हैं। इसमें एक ऐसा माहौल बनाया गया है जिसमें बुजुर्ग स्वतंत्र रूप से रह सकें, लेकिन किसी कमी का अहसास न हो।

यह खबर भी पढ़ें...कॉलर ट्यून पर ट्रोल हुए तो अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में दिया ये जवाब

भोजन, स्वास्थ्य और मनोरंजन – हर पहलू पर ध्यान

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, ऐसा होगा आज का पूरा शेड्यूल

सुरक्षा और संचालन की ठोस व्यवस्था

  • पूरे परिसर में 64 CCTV कैमरे, 24x7 सिक्योरिटी गार्ड, और हर फ्लोर पर 1 अटेन्डेंट तैनात रहेगा।
  • संचालन के लिए होल्डिंग संस्था द्वारा निगरानी और सुविधा शुल्क का स्पष्ट प्रारूप तैयार किया गया है।
WhatsApp I29 AM
WhatsApp I29 AM

'स्नेह धाम' – एक सामाजिक पहल

संभागायुक्त सिंह ने बताया कि यह परियोजना उन बुजुर्गों के लिए आशा की किरण है जो अकेलेपन में जीने को मजबूर हैं। अब वे एक ऐसे माहौल में रहेंगे जो न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि उन्हें सामाजिक जुड़ाव भी देगा। IDA द्वारा तैयार यह भवन केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि एक सोच है – सेवा यज्ञ, तत्र आशीर्वाद। ‘स्नेह धाम’ एक मिसाल है कि कैसे आधुनिक भारत में बुजुर्गों की गरिमा और सुख-सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। यह कॉम्प्लेक्स आने वाले वर्षों में न केवल इंदौर, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सीनियर सिटीजन फ्रेंडली मॉडल बन सकता है।

यह खबर भी पढ़ें...ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कतर में फंसी एमपी की महिला, पति की गुहार पर CM ने लिया एक्शन



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर
  • बुजुर्ग
  • आईडीए
  • कलेक्टर
  • मुख्यमंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा