सिवनी में सिर काटकर गायों की हत्या, BJP विधायक सड़क पर उतरे, बोले- आरोपियों के घरों पर चलाया जाए बुलडोजर

Pratibha ranaa | Jun 21, 2024, 10:54 IST
Share
गोवंश की हत्या
गोवंश की हत्या

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना इलाके में पहली बार हुई है। लोगों का यह भी कहना है कि कुछ गोवंश शव नदी में बहकर आए हैं। वहीं गायों के शव मिलने के बाद से स्थानीय विधायक प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं।

मध्य प्रदेश के सिवनी में गोवंश के दर्जनों कटे शव मिले हैं। गोवंश के गर्दन कटे शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी है। लोग अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर, इस मामले में बीजेपी विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठ गए है। उन्होंने आरोपियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। ( 50 Cows Die In Seoni )

आरोपियों के घर चलाया जाए बुलडोजर

सिवनी में में गायों के शव मिलने के बाद से स्थानीय विधायक प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। विधायक दिनेश राय पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वो मांग कर रहे हैं कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि गौ हत्या करने वालों की बड़गा में कुर्बानी दे देंगे। गौ हत्या एक गंभीर अपराध है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ( cow dead bodies )

ये खबर भी पढ़िए..नए बजट में टैक्स पेयर्स को मिल सकती है 5 लाख की छूट, सीधे बचेंगे इतने पैसे

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

विधायक राय ने कहा कि इस घटना से जिले की धार्मिक और सामाजिक सौहार्द्रता को चोट पहुंची है और इसके अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव के लोगों का भी कहना है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन को जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक पिंडरई के पास वैनगंगा नदी में 19 गौवंश के शव मिले थे। वहीं धूमा क्षेत्र में लगभग 32 गौवंश की गर्दन कटी मिली थी। इन शवों को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई। नदी में जेसीबी नहीं उतर सकी, इस वजह से ग्रामीणों ने शवों को रस्सी से बांधकर खींचा। पशु डॉक्टर से मवेशियों के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें दफना गया। वहीं एक बैल का शव भी मिला था।

ये खबर भी पढ़िए...योग भगाए रोग...सूर्य नमस्कार और आसन हैं खास, किसे कैसे करते हैं, सब कुछ जान लीजिए

गोवंश की हत्या पर लोगों में आक्रोश

सिवनी के धूमा और घंसौर क्षेत्र में नदी और तालाब के किनारे करीब 50 से ज्यादा गायों के कटे हुए शव पाए गए हैं। पिंडारई गांव के पास वैनगंगा नदी तरफ गए कुछ ग्रामीणों को गोवंश के शव दिखे थे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिले के दो क्षेत्रों में मवेशियों के शव पाए गए हैं। गायों को बेरहमी से गला काटकर मारा गया। एक बैल का शव भी मिला है। बड़ी संख्या में मवेशियों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद से लोगों और हिंदूवादी संगठनों में काफी आक्रोश है। संगठन ने घटना का विरोध किया है।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

इस पूरे मामले पर एसपी राकेश सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में सौहार्द्र बिगाड़ने की नियत से ये कृत्य किया गया है। पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनका दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी हुई है।

मंडला के 11 घरों से मिले थे गोवंश के अवशेष

मंडला के भैंसवाही गांव में कुछ दिन पहले पुलिस ने दबिश देते हुए बड़ी संख्या में गोवंश बरामद किए थे। यहां 11 घरों से गोवंश के अवशेष बरामद किए गए थे। पुलिस के दबिश के दौरान गांव के सारे पुरुष भाग गए थे, सिर्फ एक पुरुष पुलिस के गिरफ्त में आया था। प्रशासन ने 11 आरोपी लोगों के घर तोड़ दिए है। बताया जा रहा है कि गांव की महिलाएं पिछले 15 सालों से गौ मांस बैग में भरकर दूसरी जगहों पर सप्लाई करती थी। हालांकि पुलिस ने अब मामले में एक्शन ले लिया है। वहीं मंडला के बाद अब सिवनी में भी गायों के शव मिले है। मंडला और भैंसवाही गांव के आसपास पुलिस तैनात है।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • cow smuggling
  • 50 Cows Die In Seoni
  • cow dead bodies
  • सिवनी में सिर काटकर गायों की हत्या
  • विधायक दिनेश राय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती