युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र को झटका, पटेल के निलंबन आदेश पर रोक
Sanjay Gupta | Dec 06, 2024, 09:36 IST
youth congress
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव को जोरदार झटका लगा है। उनके द्वारा पार्षद पति और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अमित पटेल का किया गया निलंबन आदेश दिल्ली से रद्द हो गया है।
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शनसिंह को जोरदार झटका लगा है। उनके द्वारा पार्षद पति और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अमित पटेल का किया गया निलंबन आदेश, दिल्ली से रद्द हो गया है। उनके इस आदेश को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक हंगामा मच गया था। राष्ट्रीय कार्यालय तक यह बात पहुंची और आदेश रोक दिया गया। साथ ही इस मामले में जांच कमेटी बनाकर जांच की बात कही गई है। रोक लगाने का आदेश यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी मप्र यूथ कांग्रेस शेष नारायण ओझा ने जारी किया।
MP से मेल खाती महाराष्ट्र की विक्ट्री,इन दिग्गजों ने BJP को दी मजबूती
मितेंद्र द्वारा अमित पटेल को जारी निलंबन पत्र में लिखा गया था कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिब के 26 नवंबर को इंदौर में प्रथम आगमन के दौरान किए गए अशोभनीय कृत्य को राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा गंभीरता से लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष आपके द्वारा किए गए उस कृत्य को कदाचार को असामान्य मानते हुए आगामी आदेश तक आपको संगठनात्मक दायित्व और भारतीय युवा कांग्रेस की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इस अवधि में एक जांच समिति का गठन किया जा रहा है, जो इस घटना के तथ्यों की जांचकर वास्तविक प्रतिवेदन प्रदेश कार्यालय को सौंपेगी।
जानकारी के अनुसार इस निलंबन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेता भी सहमत नहीं थे। क्योंकि किसी भी वीडियो में कोई सबूत नहीं है कि पटेल ने यह किया था। वहीं यह बात भी उठी कि जहां इंदौर में कांग्रेस पिछड़ रही है और खासकर इंदौर विधानसभा दो में। वहां पर उनकी पत्नी पार्षद हैं और वह कांग्रेस का सक्रिय नेता है। ऐसे में इससे गलत संदेश जाएगा। साथ ही पटेल खाती समाज से हैं और जीतू पटवारी से जुड़े हुए भी हैं। मितेंद्र यादव ने बिना किसी को विश्वास में लिए हुए अपने स्तर पर यह फैसला राष्ट्रीय स्तर पर चिब को खुश करने के लिए ले डाला। जिस पर एक ही दिन में हल्ला मच गया और रोक लगा दी गई।
BJP से मिलीभगत पर भड़के चिंटू चौकसे, कार्यकर्ता को पीटने के लगे आरोप
उधर, पटेल ने भी मीडिया से इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा था कि वह तो किसी पद पर नहीं हैं। ना मेरा विवाद से कोई लेना-देना है। मैं किसी भी धक्का-मुक्की में नहीं हूं। संभव है कि किसी को बचाने के लिए यह पत्र मेरे लिए जारी हुआ हो। मेरी पत्नी पार्षद हैं, और मैं कांग्रेस का सक्रिय सदस्य हूं।
चिब के इंदौर आने पर एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। यात्रियों की फजीहत को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और वहां जमे कांग्रेसियों को बाहर किया। उन्हें प्रवेश और बाहर आने वाले द्वार के पास से हटाया गया। कुछ कांग्रेसी अड़ गए तो उन्हें धक्का देकर बाहर किया गया। इसके बाद यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि उस दौरान इंदौर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि हमने स्थिति को संभाला हुआ था और हालत ठीक थे। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर, बैनर लेकर एयरपोर्ट पहुंच गए थे।
इसलिए किया था निलंबन
कांग्रेस युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू चिब के स्वागत के लिए 26 नवंबर को इंदौर एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद मितेंद्र ने इसके लिए युवा कांग्रेस मप्र के पूर्व प्रवक्ता अमित पटेल को अशोभनीय व्यवहार के लिए निलंबित कर दिया। साथ ही इसके लिए जांच भी बैठा दी थी।
मितेंद्र ने पत्र में क्या लिखा था?
इसलिए लगी रोक
BJP से मिलीभगत पर भड़के चिंटू चौकसे, कार्यकर्ता को पीटने के लगे आरोप
पटेल ने दी थी सफाई- मैं तो पद पर नहीं
पुलिस ने धक्के देकर किया था बाहर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj