मप्र और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू, राजस्थान में बारिश के आसार, जानिए आज देश में कैसा रहेगा मौसम

Pratibha Rana | Dec 19, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू, राजस्थान में बारिश के आसार, जानिए आज देश में कैसा रहेगा मौसम
मप्र और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू, राजस्थान में बारिश के आसार, जानिए आज देश में कैसा रहेगा मौसम

मप्र और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. प्रदेश के सभी जिलों के न्यूनतम तापामन में गिरावट दर्ज की जा रही है।

BHOPAL/RAIPUR. मध्य प्रदेश में अब लगातार तापमान में गिरावट दर्ज होने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश में अब जमकर ठंड पड़ेगी और ठिठुरन भी बढ़ेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। राजस्थान में मौसम में हो रहे बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगभग एक से दो डिग्री तापमान कई शहरों में गिरता हुआ नजर आया। जिसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया।

MP में 22-23 दिसंबर को बारिश !

मप्र में ठंड आए दिन बढ़ती जा रही है, इस बीच मौसम विभाग ने मप्र के ग्वालियर, छतरपुर, दतिया, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। सोमवार (18 दिसंबर) को 23 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 25 डिग्री के नीचे रहा। पचमढ़ी 19 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। सोमवार को भोपाल में 24.1 डिग्री, ग्वालियर में 23.6 डिग्री, जबलपुर में 23.3 डिग्री और उज्जैन में 23 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 22-23 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी का अनुमान है। तब तक ठंड का असर बना रहेगा।

छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज कई जिलों मे घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार (18 दिसंबर) को रायपुर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बिलासपुर में पारा 4 डिग्री सेल्सियस नीचे लगा गया है।

राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान में तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ रही है। आज 19 दिसंबर से तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत से सर्द हवा शुरू हो सकती है। इस वजह से न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। 23-24 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो सकता है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

Tags:
  • weather forecast
  • आज का मौसम
  • आज कैसा रहेगा मौसम
  • मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम न्यूज
  • weather news
  • एमपी-सीजी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम न्यूज
  • MP- CG Weather News
  • MP Mausam Samachar
  • weather today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा