56 मौतों का दोषी शफीक अंसारी पहुंचा MP, 2 राज्यों की पुलिस के 30 जवान तैनात
Rohit Sahu | Jun 23, 2025, 14:10 IST
ujjain news
2008 अहमदाबाद बम धमाकों के दोषी शफीक अंसारी को पैरोल पर उज्जैन लाया गया। है। विवाह समारोह में शामिल होने की अनुमति मिली। गुजरात और उज्जैन पुलिस की कड़ी निगरानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल बम धमाकों का दोषी शफीक अंसारी रविवार को पैरोल पर उज्जैन पहुंचा। कोर्ट ने उसे भाई की पुत्री के निकाह में शामिल होने के लिए यह छुट्टी दी है। गुजरात पुलिस के दो एसीपी, दो टीआई और 12 जवान उसकी सुरक्षा में तैनात रहे। स्थानीय सुरक्षा के लिए उज्जैन पुलिस भी सतर्क रही।
पहले भी मिला था पैरोल, अब दोबारा उज्जैन आया
2008 में अहमदाबाद धमाके, 56 मौतें
वर्ष 2008 में गुजरात के अहमदाबाद में सीरियल बम धमाके हुए थे, जिसमें 56 लोगों की जान गई थी। इस मामले में पुलिस ने कुल 49 आतंकियों को पकड़ा था। इन सभी में उज्जैन निवासी शफीक अंसारी भी शामिल था। अदालत ने उसे अन्य 10 दोषियों के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
उज्जैन के अन्य दोषियों को सुनाई गई मौत की सजा
अहमदाबाद धमाकों में उज्जैन जिले के महिदपुर निवासी सफदर नागौरी, उन्हेल निवासी आमिल परवेज और कमरूद्दीन समेत 38 दोषियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। शफीक अंसारी फिलहाल गुजरात की जेल में अपनी सजा काट रहा है।
गुजरात और एमपी पुलिस की कड़ी निगरानी
रविवार को शफीक को गुजरात पुलिस विशेष दस्ता लेकर उज्जैन पहुंचा। उज्जैन पुलिस ने भी शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी। उसकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि कोई कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। दोनों राज्यों के 30 से ज्यादा जवान उसकी सुरक्षा में तैनात हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
पहले भी मिला था पैरोल, अब दोबारा उज्जैन आया
शफीक अंसारी को पहले भी सितंबर 2024 में पारिवारिक वजह से उज्जैन लाया गया था। तब भी भारी पुलिस बंदोबस्त किए गए थे। इस बार भी उसे बेहद सख्त सुरक्षा में लाया गया और पूरे दिन उसके मूवमेंट पर नजर रखी गई।
2008 में अहमदाबाद धमाके, 56 मौतें
उज्जैन के अन्य दोषियों को सुनाई गई मौत की सजा
गुजरात और एमपी पुलिस की कड़ी निगरानी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari