तीन दशक से थाने में 'कैद' थीं देवी! कोर्ट के फैसले के बाद मिली रिहाई, पुजारी ने सालों तक नहीं पहनी चप्पल, जानें मामला
Raj Singh | Oct 11, 2024, 13:35 IST
the sootr
करीब तीन दशक पहले एक देवी की मूर्ति कुछ बदमाशों ने चुरा ली थी। पुलिस ने कुछ ही दिनों में मूर्ति ढूंढ ली थी, लेकिन वह कई सालों तक थाने के गोदाम में पड़ी रही। अब इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। करीब तीन दशक से पुलिस की हिरासत में रही एक देवी की मूर्ति को कोर्ट के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया है। इसके बाद बड़ी धूमधाम से भक्तों ने मूर्ति को उसी स्थान पर फिर से स्थापित किया, जहां से चोरी हुई थी। बता दें कि यह घटना शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जमुनी गांव की है।
दरअसल, साल 1997 में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी में स्थित लोढ़ा माता मंदिर से माता रानी की मूर्ति अचानक गायब हो गई थी। इस मामले में मंदिर के पुजारी प्यारे लाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसी समय ब्यौहारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
ब्यौहारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 15 दिन के अंदर देवी की मूर्ति बरामद कर ली। मूर्ति चुराने वाले चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इस मामले में पहले से ही चोरी का मामला दर्ज था, इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत ही इसे वापस दी जानी थी। हालांकि सुरक्षा कारणों से मूर्ति को थाने के माल गोदाम में रख दिया गया, जहां यह पिछले 27 सालों से रखी हुई थी।
सोशल एक्टिविस्ट अजय सिंह ने बताया कि चोरी का यह मामला 27 साल पुराना है। जब गांव वालों ने हमें इस बारे में बताया तो हम ब्यौहारी थाना पहुंचे। वहां थाना प्रभारी से बात की और उनके स्टोर रूम में मूर्ति की तलाशी करवाई। मूर्ति मिलने के बाद जब हमने उसे मांगा तो उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है इसलिए मूर्ति को छुड़ाने के लिए कोर्ट के आदेश की जरूरत होगी, उसके बाद ही मूर्ति वापस मिलेगी।
अजय सिंह ने आगे बताया कि हमने इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन ज्ञापन सौंपने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। फिर हमने वकील के माध्यम से कोर्ट में अपनी शिकायत पेश की। इसके बाद कोर्ट ने 27 साल से कैद मूर्ति को हम ग्रामीणों को देने का आदेश दिया। इसके बाद ग्रामीणों को लोढ़ा देवी की मूर्ति वापस मिल सकी।
ये भी खबर पढ़िए... यहां है रावण की कुलदेवी मां निकुंबला का मंदिर, नवरात्रि पर लगता है भक्तों का तांता, जानें मंदिर से जुड़ी रोचक बातें
वहीं मंदिर के पुजारी रामप्यारे ने बताया कि लोढ़ा माता मंदिर से मूर्ति चोरी होने के बाद वह काफी दुखी थे। मैंने फैसला लिया था कि जब तक माता रानी की मूर्ति मंदिर में दोबारा स्थापित नहीं हो जाती, तब तक चप्पल नहीं पहनूंगा। इसके बाद से ही पुजारी पिछले 27 सालों से नंगे पैर चल रहे थे। अब मंदिर की मूर्ति मिल जाने और दोबारा स्थापित हो जाने पर वह चप्पल पहन सकेंगे। मंदिर के पुजारी प्यारेलाल ने आगे बताया कि पुलिस ने लोढ़ा माता की मूर्ति हमें सौंप दी है। मूर्ति मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे धूमधाम से उसी स्थान पर दोबारा स्थापित किया, जहां से वह चोरी हुई थी।
ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि कोर्ट से आदेश मिलने के बाद हमने मूर्ति ग्रामीणों को वापस सौंप दी है। यह मामला 27 साल पुराना था। चोरी का मामला था, इसलिए कोर्ट के आदेश के बिना मूर्ति वापस नहीं की जा सकती थी।
15 दिन के अंदर देवी की मूर्ति बरामद लेकिन...
ब्यौहारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 15 दिन के अंदर देवी की मूर्ति बरामद कर ली। मूर्ति चुराने वाले चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इस मामले में पहले से ही चोरी का मामला दर्ज था, इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत ही इसे वापस दी जानी थी। हालांकि सुरक्षा कारणों से मूर्ति को थाने के माल गोदाम में रख दिया गया, जहां यह पिछले 27 सालों से रखी हुई थी।
27 साल पुराना है मामला
अजय सिंह ने आगे बताया कि हमने इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन ज्ञापन सौंपने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। फिर हमने वकील के माध्यम से कोर्ट में अपनी शिकायत पेश की। इसके बाद कोर्ट ने 27 साल से कैद मूर्ति को हम ग्रामीणों को देने का आदेश दिया। इसके बाद ग्रामीणों को लोढ़ा देवी की मूर्ति वापस मिल सकी।
ये भी खबर पढ़िए... यहां है रावण की कुलदेवी मां निकुंबला का मंदिर, नवरात्रि पर लगता है भक्तों का तांता, जानें मंदिर से जुड़ी रोचक बातें
मंदिर के पुजारी ने क्या बताया?
ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि कोर्ट से आदेश मिलने के बाद हमने मूर्ति ग्रामीणों को वापस सौंप दी है। यह मामला 27 साल पुराना था। चोरी का मामला था, इसलिए कोर्ट के आदेश के बिना मूर्ति वापस नहीं की जा सकती थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman