शहडोल : खुलेआम जाम छलका रहा पुलिसकर्मी बोला- मैं TI हूं, हुआ निलंबित
Sourabh Bhatnagar | Oct 13, 2024, 08:02 IST
FG.LDFHGL
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में शराब की दुकान के पास एक पुलिसकर्मी के शराब के नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
मध्य प्रदेश के शहडोल ( Shahdol ) जिले में शराब की दुकान के पास एक पुलिसकर्मी के शराब के नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ( Police Department ) में हलचल मच गई है। वीडियो वायरल होने पर उस पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के जनपद कार्यालय के पास स्थित शराब दुकान ( Liquor Shop ) के सामने पुलिस लाइन में तैनात पुलिस आरक्षक अशोक सिंह, खाकी वर्दी में अपने एक साथी के साथ खुलेआम शराब पीते और नशे में धुत दिखाई दिए। सिंह इतनी बुरी तरह नशे में थे कि उन्हें यह भी पता नहीं था कि वह कहां है और क्या कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...छतरपुर के बाद अब शहडोल में पुलिस पर पथराव, दुकान और गाड़ियों को किया आग के हवाले, जानें पूरा मामला
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने जब नशे में धुत सिपाही से पूछा कि जयसिंहनगर में टीआई कौन है, तो सिपाही ने जवाब दिया, मैं ही TI हूं। सिपाही अशोक सिंह वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात हैं और जयसिंहनगर न्यायालय में ड्यूटी कर रहे हैं। इससे पहले वह जयसिंहनगर थाने में तैनात थे, लेकिन लापरवाही के कारण उसे पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया था।
शराब की दुकान के पास सिपाही अशोक सिंह का नशे में धुत वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो वायरल होते ही तेजी से फैलने लगा, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे।
ये भी पढ़ें...क्रूरता की हदें पार: शहडोल में सांपों को पकड़कर कई दिनों तक भूखा रखा गया, मुंह पर लगाया फेवीक्विक
वीडियो के वायरल होते ही शहडोल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया। शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहे आरक्षक अशोक सिंह को खुलेआम शराब पीने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह पुलिस विभाग के आचरण के खिलाफ है और इससे विभाग की छवि धूमिल होती है।
खुलेआम छलका रहा था जाम
ये भी पढ़ें...छतरपुर के बाद अब शहडोल में पुलिस पर पथराव, दुकान और गाड़ियों को किया आग के हवाले, जानें पूरा मामला
पूछने पर बोला- मैं ही टीआई हूं
मौजूद शख्स ने बनाया वीडियो
ये भी पढ़ें...क्रूरता की हदें पार: शहडोल में सांपों को पकड़कर कई दिनों तक भूखा रखा गया, मुंह पर लगाया फेवीक्विक
एसपी ने किया निलंबित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad