क्रिकेट मैच में BJP MLA नीरज लोधी ने बुलाई चीयर्स गर्ल्स, अब कांग्रेस ने घेर लिया
Raj Singh | Feb 27, 2025, 12:11 IST
JABLPUR
जबलपुर जिले के शहपुरा में क्रिकेट मैच के दौरान चीयर्स गर्ल्स का डांस और भाजपा विधायक का झूमना चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस ने विधायक पर क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान देने की सलाह दी है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के शहपुरा क्षेत्र में हाल ही में हुए क्रिकेट मैच ने बड़ी बहस खड़ी कर दी है। बता दें कि यहां क्रिकेट कप 25 फरवरी को आयोजित हुआ था, जिसमें चीयर्स गर्ल्स बुलाई गई थीं, अब इन्हीं का डांस मुख्य चर्चा का विषय बन गया है। मैच के दौरान, चौके-छक्के और विकेट गिरने पर गर्ल्स के द्वारा चीयर्स करते हुए डांस किया गया, जिसे देखकर लोग खूब आनंदित हुए। इस बीच, बीजेपी के विधायक नीरज सिंह लोधी भी झूमते हुए नजर आए।
ये भी खबर पढ़ें... जेल से बाहर आते ही कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर एक और FIR दर्ज
वहीं विवाद बढ़ता देख बरगी से बीजेपी विधायक नीरज सिंह लोधी ने इस आयोजन के बारे में स्पष्ट किया कि यह आयोजन समिति द्वारा किया गया था, और उन्होंने केवल सहायता प्रदान की थी। विधायक ने कहा कि इस आयोजन में कोई गलत बात नहीं थी, क्योंकि वे स्वयं दूसरे मंच पर थे और किसी प्रकार की अश्लीलता नहीं थी।
ये भी खबर पढ़ें... बीजेपी सांसद का वायरल वीडियो देखें , फोन पर कर दिया ऐसा.... काम
कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन ने इस आयोजन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भाजपा का यह तरीका ठीक नहीं है। उनका कहना था कि विधायक को इस तरह के आयोजन से बचना चाहिए था। क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी था। इस विवाद के बाद से आयोजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में चीयर्स गर्ल्स का डांस और विधायक का झूमना साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस वीडियो ने राजनीतिक बहस को और ज्यादा गर्म कर दिया है।
कांग्रेस ने कसा तंज
इस आयोजन पर कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय यादव ने तंज कसते हुए कहा कि क्षेत्र में जलसंकट जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, लेकिन विधायक डांस में व्यस्त हैं। उनके अनुसार, यह समय क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान देने का था, न कि इस तरह के आयोजन करने का।
बीजेपी विधायक ने क्या कहा?
ये भी खबर पढ़ें... बीजेपी सांसद का वायरल वीडियो देखें , फोन पर कर दिया ऐसा.... काम
कांग्रेस के डॉ. नीलेश जैन ने उठाए मुद्दे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman