मुरैना की भाजपा महापौर शारदा सोलंकी की 10वीं की मार्कशीट फर्जी, FIR दर्ज
Raj Singh | Oct 01, 2024, 09:50 IST
the sootr
मुरैना जिला कोर्ट ने भाजपा महापौर शारदा सोलंकी की 10वीं की मार्कशीट को फर्जी बताया है। साथ ही उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं। सोलंकी ने कांग्रेस की टिकट पर महापौर चुनाव जीता था और बाद में भाजपा में शामिल हो गई थीं।
मुरैना की भाजपा महापौर शारदा सोलंकी ( BJP Mayor Sharda Solanki ) की 10वीं कक्षा की मार्कशीट फर्जी साबित हो गई है। सोमवार को मुरैना जिला कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए। बता दें कि पहले शारदा सोलंकी कांग्रेस की टिकट पर महापौर थीं, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गई थीं। उनके खिलाफ भाजपा प्रत्याशी मीना जाटव ने 10वीं की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र को फर्जी करार देते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी।
मीना जाटव ( Meena Jatav ) का आरोप था कि शारदा सोलंकी की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र फर्जी हैं। हालांकि, कोर्ट में जाति प्रमाण पत्र को गलत साबित नहीं किया जा सका, लेकिन उनकी 10वीं की मार्कशीट में गड़बड़ी साबित हो गई। कोर्ट ने पुलिस को धारा 420, 67 और 68 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
शारदा सोलंकी ( Sharda Solanki ) ने जिस स्कूल से 1986 में 10वीं पास करने का दावा किया था, उस स्कूल के प्रबंधन ने बताया कि उस साल शारदा सोलंकी नाम के किसी छात्र ने एडमिशन नहीं लिया था। साथ ही, सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी में यह बात सामने आई कि शारदा सोलंकी की मार्कशीट में जो रोल नंबर दिया गया था, वह किसी नरोत्तम नाम के युवक का है, जो सभी विषयों में फेल था।
इस पूरे मामले पर महापौर शारदा सोलंकी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले की कोई जानकारी नहीं है। साथ ही सोलंकी ने कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
ये भी खबर पढ़िए... मुरैना में ट्रैक्टर समेत उफनती नदी में बहे 3 लोग, रपटे को पार करते समय हुआ हादसा
शारदा सोलंकी ने कांग्रेस की टिकट पर मुरैना नगर निगम ( Morena Municipal Corporation ) का चुनाव लड़ा और महापौर बनीं। बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ( VD Sharma ) भी मंच पर मौजूद रहे। हालांकि, अब उनकी 10वीं की मार्कशीट फर्जी साबित हो गई हैं, जिसकी वजह से शारदा सोलंकी का राजनीतिक सफर अहम मोड़ पर पहुंच गया है।
मीना जाटव का आरोप
कैसे हुआ खुलासा?
इस पूरे मामले पर महापौर शारदा सोलंकी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले की कोई जानकारी नहीं है। साथ ही सोलंकी ने कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
ये भी खबर पढ़िए... मुरैना में ट्रैक्टर समेत उफनती नदी में बहे 3 लोग, रपटे को पार करते समय हुआ हादसा
कांग्रेस के टिकट पर लड़ी थीं चुनाव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari