"मैं BJP में नहीं जाऊंगी, सारी खबरें झूठी, मैं कांग्रेस में ही काम करूंगी, BJP में जाने की अटकलों पर शारदा सोलंकी ने लगाया विराम

Pratibha Rana | Feb 05, 2024, 11:05 IST
Share
"मैं BJP में नहीं जाऊंगी, सारी खबरें झूठी, मैं कांग्रेस में ही काम करूंगी, BJP में जाने की अटकलों पर शारदा सोलंकी ने लगाया विराम
"मैं BJP में नहीं जाऊंगी, सारी खबरें झूठी, मैं कांग्रेस में ही काम करूंगी, BJP में जाने की अटकलों पर शारदा सोलंकी ने लगाया विराम

सारी खबरें झूठी हैं, मैं कहीं नहीं जाने वाली, मैं कांग्रेस में ही काम करूंगी। मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी ने मीडिया के सामने यह बयान देकर बीजेपी में जाने की सभी अटकलों पर विराम लगाया

BHOPAL. मुरैना की कांग्रेस महापौर शारदा सोलंकी ने बीजेपी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सारी खबरें झूठी है, मैं कहीं नहीं जाने वाली हूं। बता दें, कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के बाद शारदा सोलंकी के पार्टी बदलने की अटकलें तेज थी। लेकिन अब सोलंकी ने खुद बीजेपी में जाने की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

मैं कहीं नहीं जाने वाली...

दरअसल कुछ दिन पहले शारदा सोलंकी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की साथ में एक फोटो सामने आई थी। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। फोटो वायरल होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शारदा सोलंकी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली है। हालांकि अब उन्होंने साफ दौर पर ये स्पष्ट कर दिया है कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगी। रविवार ( 4 फरवरी) को शारदा सोलंकी ग्वालियर पहुंची। यहां पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सारी खबरें झूठी हैं, मैं कहीं नहीं जाने वाली। मैं कॉन्ग्रेस की हूं और कांग्रेस में ही रहूंगी।

सिंधिया से मुलाकात पर ये बोलीं शारदा सोलंकी

वहीं शारदा सोलंकी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि मुलाकाते तो सभी करते हैं। बजट को लेकर मैंने भी मुलाकाते की। ताकि विकास कार्य हो सके। मैं कांग्रेस में ही रही हूं और कांग्रेस की ही रहूंगी। यह सारी खबरें झूठी है और मैं कहीं नहीं जा रही हूं। चर्चाओं का क्या है चर्चा है तो होती ही रहती है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Mp Politics
  • एमपी पॉलिटिक्स
  • Morena Congress Mayor Sharda Solanki
  • Sharda Solanki
  • Sharda Solanki big statement
  • Sharda Solanki joining BJP
  • मुरैना की कांग्रेस महापौर शारदा सोलंकी
  • शारदा सोलंकी
  • शारदा सोलंकी बड़ा बयान
  • बीजेपी में जाने पर बोलीं शारदा सोलंकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर