श्योपुर में आदिवासी महिला ने तहसीलदार के पकड़े पैर, लगाई न्याय की गुहार, बोली- मैडम बचा लीजिए जान
Sandeep Kumar | Nov 09, 2025, 18:42 IST
sheopur-tribal-woman
श्योपुर के कराहल तहसील में एक आदिवासी महिला और उसकी बहू ने तहसीलदार से इंसाफ की मांग की। दोनों ने अवैध कब्जे से परेशान होकर तहसीलदार के पैर पकड़कर सुसाइड की धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Sheopur. मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कराहल तहसील मुख्यालय में हैरान करने वाला दृश्य दिखा। अवैध कब्जे से परेशान एक आदिवासी महिला और उसकी बहू तहसील कार्यालय पहुंचीं। सास-बहू तहसीलदार के सामने रोते हुए पैर पकड़कर इंसाफ की गुहार लगाने लगीं। दोनों ने चेतावनी दी कि अगर कब्जा नहीं रोका गया, तो वे आत्महत्या कर लेंगी। तहसीलदार के पैर पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित आदिवासी महिला सावित्री बाई ने बताया कि उनके पास 3 हेक्टेयर जमीन है। वे इस जमीन पर कई सालों से खेती कर रही हैं और रहती हैं। खिरखिरी गांव के कुछ लोग अब उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। सावित्री बाई के अनुसार, दबंगों ने पहले उनकी टपरिया तोड़ी और अब रात के समय पक्का निर्माण कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...बिहार चुनाव में सीएम मोहन यादव गरजे- बोले कांग्रेस ने कभी धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के लिए काम नहीं किया
महिला ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने 112 नंबर पर भी कॉल किया, लेकिन आठ दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान निर्माण कार्य जारी रहा। अवैध कब्जे से परिवार परेशान हो गया है। शनिवार को महिला और बहू तहसील पहुंचे थे। वहां तहसीलदार के सामने वे रो पड़ीं।
ये भी पढ़ें...एमपी में आदिवासी महिला को मिले एक साथ तीन हीरे, बदली किस्मत, जल्द होगी नीलामी
सोशल मीडिया पर आदिवासी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला और उसकी बहू तहसील कार्यालय की सीढ़ियों पर तहसीलदार के पैर पकड़ते हुए नजर आ रही हैं। तहसीलदार रोशनी शेख ने कहा कि आवेदन मिला है। पटवारी और आरआई से बोलकर मामले की जांच कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि ये वीडियो शनिवार 8 नवंबर का है।
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में आयोजित हो रही श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता, बच्चों को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम
ये भी पढ़ें...सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी, DTU भर्ती 2025 प्रक्रिया शुरू, 25 हजार सैलरी
स्थानीय निवासियों ने त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता जताई है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह जमीन विवाद किसी बड़े संघर्ष का रूप ले सकता है। पीड़ित महिला ने अपनी और जमीन की सुरक्षा की मांग की है। अब यह देखना है कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।
दबंगों पर लगाया जमीन कब्जा का आरोप
ये भी पढ़ें...बिहार चुनाव में सीएम मोहन यादव गरजे- बोले कांग्रेस ने कभी धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के लिए काम नहीं किया
शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
ये भी पढ़ें...एमपी में आदिवासी महिला को मिले एक साथ तीन हीरे, बदली किस्मत, जल्द होगी नीलामी
पैर पकड़ने का वीडियो वायरल
श्योपुर में आदिवासी महिला ने तहसीलदार के पकड़े पैर :जमीन के कब्जे को लेकर परेशान थी, बोलीं- मैडम कुछ करो नहीं तो जान दे दूंगी #SheopurNews #LandMafia #TribalRights #MadhyaPradesh #JusticeForWomen #AdministrativeNegligence pic.twitter.com/CsquE3St1u
— TheSootr (@TheSootr) November 9, 2025
ये भी पढ़ें...सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी, DTU भर्ती 2025 प्रक्रिया शुरू, 25 हजार सैलरी
पीड़ित महिला ने की सुरक्षा की मांग
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA