इंदौर में आज रातभर निकलेंगी झिलमिलाती झांकियां, दिखाएंगे बैलगाड़ी से लेकर चंद्रयान मिशन तक का सफर

Pratibha Rana | Sept 28, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में आज रातभर निकलेंगी झिलमिलाती झांकियां, दिखाएंगे बैलगाड़ी से लेकर चंद्रयान मिशन तक का सफर
इंदौर में आज रातभर निकलेंगी झिलमिलाती झांकियां, दिखाएंगे बैलगाड़ी से लेकर चंद्रयान मिशन तक का सफर

इंदौर अनंत चतुर्दशी चल समारोह के गौरवशाली इतिहास के लिए पहचान रखता है। पंरपरागता तौर पर इस बार भी गुरूवार रात को शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए झिलमिलाती झांकियों का कारवां निकाला जाएगा।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर अनंत चतुर्दशी चल समारोह के गौरवशाली इतिहास के लिए पहचान रखता है। पंरपरागता तौर पर इस बार भी गुरूवार रात (28 सितंबर) को शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए झिलमिलाती झांकियों का कारवां निकाला जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं है। इस बार झांकियों में बैलगाड़ी से निकली झांकियों के साथ चंद्रयान मिशन तक पहुंचे देश की तरक्की को दिखाया जाएगा। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने बताया है कि चल समारोह के सफल आयोजन हेतु शहर में कानून व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। जुलूस मार्ग पर फायर ब्रिगेड तथा एंबुलेंस को भी तैनात किया गया है। संपूर्ण झांकी मार्ग पर क्लोज सर्किट टीवी और कैमरा के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी।

यह झांकिया निकलेंगी

पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी खजराना गणेश मंदिर, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, होप टेक्सटाईल (भण्डारी मिल), कल्याण मिल, मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी, जय हरसिद्धी माँ सेवा समिति, श्री शास्त्री कार्नर नवयुवक मंडल की झांकियां इंदौर शहर को रोशन करते हुए निकलेंगी। सभी झांकियां अपने अखाड़ों के साथ चल समारोह में शामिल होंगी।

पहली झांकी हमेशा की तरह खजराना गणेश मंदिर की होगी

चल समारोह में निकलने वाली झांकियों का क्रम पूर्व वर्षों की भांति निम्न अनुसार रहेगा-

1. खजराना गणेश मंदिर

2. इंदौर विकास प्राधिकरण

3. नगर निगम,

4. होप टेक्सटाईल (भण्डारी मिल)

5. कल्याण मिल

6.मालवा मिल

7. हुकुमचंद मिल

8. स्वदेशी मिल

9. राजकुमार मिल

10. स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी

11. जय हरसिद्धी मां सेवा समिति

12. श्री शास्त्री कार्नर नवयुवक मंडल

झांकियां निकालने का सिलसिला शाम 6 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। सबसे पहले श्री खजराना गणेश मंदिर की झांकी निकलेगी। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी शाम 6 बजे इस झांकी का पूजन करेंगे।

चल समारोह के लिए निर्धारित मार्ग

झांकी/अखाडों का प्रारम्भ डी.आर.पी. लाईन/दरगाह (श्रम शिविर) से प्रारम्भ होकर जेल रोड चौराहा, कृष्णपुरा चौराहा से फूट मार्केट होकर नंदलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड चौराहा होकर नरसिंह बाजार चौराहा, शीतलामाता बाजार, गोराकुंड, राजबाडा होकर अपने गंतव्य स्थल पर जाएंगें।

झांकियों के साथ ही चलेंगे अखाड़े

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिए है कि अखाड़े अपने-अपने निर्धारित झांकियों के साथ चल समारोह में शामिल हों। यदि झांकी पहले निश्चित स्थान पर आ जाती है, तो उसे उसी क्रम में बिना अखाड़े के जाने दिया जाएगा। अखाड़ों में शराब आदि नशा करके चलना प्रतिबंधित है। साथ ही तेज धारदार संघातिक हथियार लेकर चलना भी प्रतिबंधित है। मिट्टी के तेल को मुंह में भरकर आग उड़ाना एवं अन्य खतरनाक किस्म के करतब भी प्रतिबंधित है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्सन प्लान

शहर के विभिन्न हिस्सों से गणेश जी की झाँकियां चलकर चिकमंगलूर चौराहा पर एकत्र होकर चिकमंगलूर चौराहा से जेल रोड चौराहा, एम.जी.रोड चौराहा, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार से राजवाड़ा से मृगनयनी, नगर निगम होते हुए झाँकियां अपने-अपने स्थानों पर जायेंगी। चल समारोह शाम लगभग 6 बजे से चिकमंगलूर चौराहा से प्रारम्भ होकर देर रात्री तक समापन होगा। इस दौरान निम्नानुसार मार्ग परिवर्तन रहेगा-

परिवर्तित मार्ग :-

1. मरीमाता से रेलवे स्टेशन और बसस्टैंड की ओर जाने वाला यातायात भागीरथपुरा टी से एम.आर.- 4 होकर राजकुमार ब्रिज के नीचे से वल्लभ नगर टी से जी.एस.आई. टी. एस होकर जा सकेगा।

2. जवाहर मार्ग से नंदलाल पुरा होकर यशवंत रोड चौराहा जाने वाला यातायात सैफी चौराहे से हाथीपाला होकर जा सकेगा।

3. मधुमिलन से नंदलालपुरा यशवंत रोड चौराहा राजमोहल्ला आदि की ओर जाने के लिए फॉरेस्ट टी से अग्रसेन सपना संगीता रोड का उपयोग करें।

4. रीगल चौराहा लेन्टर्न चौराहा से मरीमाता जाने के लिए वल्लभ नगर टी से राजकुमार ब्रिज के नीचे से होते हुए एम.आर.4 मार्ग का उपयोग करते हुए भागीरथ पुरा टी से मरीमाता की ओर जा सकते हैं।

5. रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज होकर मृगनयनी राजवाड़ा, यशवंतरोड चौराहा की तरफ जाने के लिए जीपीओ, फॉरेस्ट टी से अग्रसेन सपना संगीता रोड का उपयोग करें।

6. नंदलालपुरा, यशवंत रोड, रामलक्ष्मण बाजार, नृसिंह बाजार, ,जी सच्चिदानंद, गौराकुंड, शक्कर बाजार, सुभाष चौक, राजवाड़ा, कृष्णपुरा पुल तक समस्त प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

7. ऐसे वाहन जो जवाहर मार्ग से आवागमन करना चाहते हैं वो जवाहर मार्ग का उपयोग न करते हुए राजमोहल्ला चौराहा से या मालगंज चौराहा से बियाबानी, दरगाह चौराहा, या महूनाका, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ, चन्द्रभागा पुल से होकर बड़ा रावला होकर आगे जा सकेंगे।

8. ऐसे वाहन जो मल्हारगंज थाने से एमजी रोड होकर राजवाड़े से मृगनयनी जाना चाहते है वह मल्हारगंज थाने से ए.सी.पी कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी होते हुए सुभाष मार्ग से नगर निगम होकर आगे जा सकेंगे।

इस दौरान यह रहेंगे प्रतिबंधित मार्ग :-

1. भागीरथ पुरा टी से भंडारी ब्रिज तिराहा की ओर जाने वाला मार्ग आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

2. रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज, मृगनयनी की ओर जाने वाला मार्ग आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा ।

3. सैफी चौराहा से संजय सेतु, नंदलालपुरा की ओर जाने वाला मार्ग आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा

4. नगर निगम चौराहा से मृगनयनी चौराहा एवं चिकमंगलूर चौराहा की ओर जाने वाला मार्ग आ वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

5. राजकुमार ब्रिज से डीआरपी चौराहा की ओर जाने वाला मार्ग आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

6. सम्पूर्ण चल समारोह मार्ग में अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

7. रामबाग से, महेश जोशी टी से सुभाष पानी की टंकी से ए.सी.पी कार्यालय मल्हारगंज बड़वाली चौकी, इतवारिया बाजार, सब्जीमण्डी से दरगाह चौराहा से मच्छी बाजार, पंढरीनाथ थाना टी, गौतम पुरा टी, कबुतरखाना चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन चलसमारोह मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे।

8. चल समारोह प्रारम्भ होने से समाप्ती तक वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं रहेगी।

चल समारोह के आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए झांकी मार्ग पर एम्बुलेंस मय डॉक्टर आयोजन की समाप्ती तक उपलब्ध रहेंगे। बिजली कंपनी का झांकी व्यवस्था के लिए अस्थाई कंट्रोल रूम रहेगा, जो अल सुबह झांकी समाप्त होने तक कार्यरत रहेगा। झांकियों के साथ पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ताकि कोई असुविधा होने पर उन्हें तत्काल रुप से संपर्क किया जा सके। इस बात की विशेष व्यवस्था की गई है कि चल समारोह में अनाधिकृत झांकियां अवैध रूप से शामिल ना हो।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore Anant Chaturdashi
  • tableaux displayed in Indore
  • Ganesh Chaturdashi
  • इंदौर अनंत चतुर्दशी
  • इंदौर में निकलेंगी झांकियां
  • गणेश चतुर्दशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा