सिंधिया के जयविलास पैलेस में होगा 'शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव' का आयोजन, जानें इस कार्यक्रम का उद्देश्य
Vikram Jain | Aug 18, 2024, 18:22 IST
Shining MP Conclave organized at Gwalior Jaivilas Palace
ग्वालियर में सिंधिया के शाही महल में 23 और 24 अगस्त शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में स्टार्टअप और निवेशकों के प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा समाधान किया जाएगा।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिंधिया परिवार के शाही महल जयविलास पैलेस में शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। कॉन्क्लेव का आयोजन 23 और 24 अगस्त को होगा। इस महत्वाकांक्षी कॉन्क्लेव के आयोजन उद्देश्य का प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है।
इस कॉन्क्लेव को 2023 में प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने फ्लूइड वेंचर्स के सहयोग से शुरू किया था। शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव में स्टार्टअप और निवेशकों के चुनौतियों और परेशानियों की पहचान कर इसका समाधान किया जाएगा। जिससे सरकार और स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच एक मजबूती लाई जा सके।
सिंधिया परिवार के शाही महल में होने वाले इस कॉन्क्लेव में 80 स्टार्टअप और 50 निवेशक हिस्सा लेंगे। 2 दिनों तक वाले इस कॉन्क्लेव में 4 मुख्य स्पीच, 6 पैनल चर्चा और 15 स्टार्टअप्स द्वारा 15 निवेश पिच का कार्यक्रम किया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव एक ऐसा मंच है, जहां स्टार्टअप्स, निवेशक और नीति निर्माण करने वाले बेहतर नीतियों के विकास करने और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सभी मिलकर बेहतर चर्चा कर सकते हैं।
बता दें कि 2023 के कॉन्क्लेव कार्यक्रम में 40 निवेशकों और 50 स्टार्टअप्स की भागीदारी के साथ बड़ी सफलता मिली थी। इस साल के कार्यक्रम में निवेशकों की बढ़ी हुई भागीदारी एमपी में स्टार्टअप परिदृश्य पर बेहतर प्रभाव डाल सकती है। यह कॉन्क्लेव व्यवसाय और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही उनके उत्थान में मदद करने की कोशिश है।
वार्षिक कार्यक्रम शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव का उद्देश्य मध्य प्रदेश में मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण करना है। बता दें कि जय विलास पैलेस लंबे समय से कला, संस्कृति और प्रतिभा का संरक्षक रहा है, जो कौशल साझा करने, सीखने, प्रतिभा दिखाने और मार्गदर्शन के लिए एक मंच प्रदान करता है।
प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने शुरू किया था कॉन्क्लेव
80 स्टार्टअप और 50 निवेशक होंगे शामिल
शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव का उद्देश्य
सफल रहा था 2023 का कॉन्क्लेव
मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण करना ही उद्देश्य
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari