धीरेंद्र शास्त्री पर शिवसेना के सामना में तीखा हमला, संजय राउत ने बाबा के बारे में लिखीं ये बातें

Rohit Sahu | Apr 13, 2025, 14:03 IST
Share
Mp dhirendra shastri
Mp dhirendra shastri

शिवसेना (यूबीटी) ने बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा का 'हिंदुत्व ब्रांड एंबेसडर' बताया है।

शिवसेना (यूबीटी) ने बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा है। पार्टी के मुखपत्र सामना में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का हिंदुत्व ब्रांड एंबेसडर करार दिया गया है। शिवसेना सांसद और सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू ग्राम संबंधी विचारों को शर्मनाक बताया है।

‘हिंदू ग्राम’ की सोच को बताया शर्मनाक विचार

संपादकीय में लिखा गया है कि धीरेंद्र शास्त्री का यह विचार कि हिंदुओं के लिए अलग गांव बसाए जाने चाहिए, न केवल विभाजनकारी है बल्कि इससे देश में धार्मिक असहिष्णुता को बढ़ावा मिलता है। संपादकीय के अनुसार यह विचार विश्व पटल पर हिंदू संस्कृति की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है।

वक्फ विधेयक से धार्मिक ध्रुवीकरण बढ़ाने का आरोप

सामना में यह भी आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया वक्फ विधेयक धार्मिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रहा है। संपादकीय में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी अपने ‘हिंदुत्व एजेंडे’ को आगे बढ़ाने के लिए समाज को बांट रही है और यह देशहित के खिलाफ है।

रामनवमी पर निकली शोभायात्रा को बताया उकसाने वाला

6 अप्रैल को मुंबई में निकली रामनवमी की शोभायात्रा का जिक्र करते हुए सामना में कहा गया कि यह जुलूस धार्मिक कम, उग्र ज्यादा था। मुस्लिमों के खिलाफ नारेबाजी की गई और माहौल को जानबूझकर तनावपूर्ण बनाया गया। यह स्थिति भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताई गई।

मोदी से नजदीकी पर भी सवाल

सामना के संपादकीय में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धीरेंद्र शास्त्री को छोटा भाई कहा है, जिससे यह प्रतीत होता है कि उनकी बातों को प्रधानमंत्री का समर्थन प्राप्त है। सामना ने यह भी आरोप लगाया कि वक्फ विधेयक और धर्म आधारित राजनीति के जरिए बीजेपी देश में दंगों की स्थिति पैदा करना चाहती है, जिससे मणिपुर जैसे मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके।

यह भी पढ़ें: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू गांव की रखी आधारशिला, 15 लाख में देंगे फ्लैट

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की फिरकी में फंसी मुंबई पुलिस

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Dhirendra Shastri
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • Sanjay Raut
  • संजय राउत
  • Baba Bageshwar Dham
  • Bageshwar Baba
  • सामना
  • शिवसेना मुखपत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा