मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंपाने लगी ठंड, राजस्थान में हो सकती है बूंदाबांदी
Pooja Kumari | Dec 11, 2023, 24:00 IST
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंपाने लगी ठंड, राजस्थान में हो सकती है बूंदाबांदी
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम जारी है। ठंड लोगों को कंपाने लगी है। दोनों राज्यों में घना कोहरा छा रहा है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम
BHOPAL. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। घना कोहरा और तापमान में गिरावट लोगों को सताने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर यानी आज एमपी के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अधिकारी ने राज्य के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का असर रहेगा। हालांकि बारिश नहीं होगी और राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहे।
ग्वालियर संभाग के जिलों और शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, रीवा और छतरपुर में कोहरा छाया रहेगा। बता दें कि रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सबसे न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कोहरा छाया रहेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में कहीं-कहीं घने बादल छाए रह सकते हैं।
राजस्थान के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि शुक्रवार को राज्य के बीकानेर, उदयपुर एवं कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिम राजस्थान के गंगानगर जिले में कहीं-कहीं कोहरा हो सकता है। राजधानी जयपुर में भी अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने एवं हल्की बारिश होने का अनुमान है।
छाया रहेगा कोहरा
छत्तीसगढ़ मौमस समाचार
राजस्थान में हो सकती है बूंदाबांदी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari