शिवपुरी बनेगा डिफेंस हब, CM मोहन आज करेंगे अदाणी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास

Aman Vaishnav | Jul 05, 2026, 07:30 IST
Share
अदाणी डिफेंस प्लांट
अदाणी डिफेंस प्लांट

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 5 जुलाई को शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपए की लागत वाले अदाणी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इस प्लांट में भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के लिए छोटे हथियार, एडवांस्ड राइफलें बनाई जाएंगी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 5 जुलाई को शिवपुरी जाएंगे।
  • सीएम अडानी समूह के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे।
  • यह प्लांट करीब दो हजार 500 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
  • इस प्लांट से शिवपुरी में हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि यह बड़ा प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे 27 और नेशनल हाईवे 46 के जंक्शन के पास है। अडानी समूह यहां अत्याधुनिक डिफेंस फैक्ट्री बना रहा है। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी है।

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया 211 करोड़ 29 लाख रुपए के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। इससे शिवपुरी को एक साथ कई सौगातें मिलेंगी।

क्यों खास है यह जगह

कोलारस का यह इलाका पहले टमाटर की खेती के लिए जाना जाता था। अब यही जगह देश के बड़े डिफेंस हब में बदलने जा रही है। यह प्लांट एनएच-27 यानी कोटा-झांसी हाईवे और एनएच-46 यानी ग्वालियर-बैतूल हाईवे के क्रॉसओवर पर बन रहा है।

इस लोकेशन से रक्षा उत्पादों और भारी सैन्य वाहनों को देशभर में तेजी से भेजा जा सकेगा। कोटा और ग्वालियर हाईवे पर होने के कारण सामान सीधे सेना के डिपो तक पहुंच सकेगा।

52a28d4a-a73
52a28d4a-a73


प्लांट में क्या बनेगा

जानकारी के अनुसार अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के इस प्लांट में कई तरह के सैन्य उपकरण बनेंगे। यहां सेना और सुरक्षा बलों के लिए छोटे हथियार यानी स्मॉल आर्म्स तैयार होंगे।

इसके अलावा असॉल्ट राइफलें, लाइट मशीन गन और स्नाइपर राइफल भी बनाई जाएंगी। पुलिस और स्पेशल फोर्स के लिए पिस्तौल और सब-मशीन गन भी यहां तैयार होंगी।

प्लांट का एक बड़ा हिस्सा गोला-बारूद बनाने के लिए भी होगा। यहां 5.56mm, 7.62mm और 9mm के कारतूस बड़े पैमाने पर बनाए जाएंगे।

साथ ही सैन्य वाहनों और ग्रेनेड लॉन्चर के लिए भारी गोले भी बनेंगे। कंपनी निगरानी ड्रोन यानी यूएवी (UAV – Unmanned Aerial Vehicle) और ड्रोन को रोकने वाली तकनीक पर भी काम कर सकती है।

-670315
-670315


आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

इस फैक्ट्री में बनने वाले सभी हथियार नाटो के सख्त सैन्य मानकों पर परखे जाएंगे। हथियारों की फिनिशिंग और जांच में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोबोटिक्स का इस्तेमाल होगा। यह इंडस्ट्री 4.0 तकनीक पर आधारित होगा।

8923ebed-082
8923ebed-082


रोजगार के कितने मौके मिलेंगे

प्रशासन का दावा है कि इस प्लांट से दो हजार से ज्यादा रोजगार मिलेंगे। इसके अलावा 10 हजार से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से काम मिल सकता है।

शिवपुरी के करीब दो हजार आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवाओं को सीधे मौका मिलने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र के छोटे और मध्यम उद्योगों यानी एमएसएमई को भी रक्षा सप्लाई चेन से जुड़ने का मौका मिलेगा।

afcdd6fd-7a7
afcdd6fd-7a7


शिवपुरी के लिए क्या बदलेगा

इस प्लांट से पहले कृषि पर निर्भर शिवपुरी अब औद्योगिक पहचान बना सकता है। स्थानीय अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे और कौशल विकास को भी रफ्तार मिलेगी। सरकार का मानना है कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

रविवार 5 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर और शिवपुरी के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10:30 बजे सीएम एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 से 11:45 बजे के बीच सीएम भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।

वहां से स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम दोपहर 1 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे और 1:25 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे ग्वालियर पहुंचने के बाद 2:20 बजे शिवपुरी के लिए उड़ान भरेंगे और 2:50 बजे शिवपुरी एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे।

इसके बाद सीएम पोलो ग्राउंड जाएंगे, जहां अदाणी डिफेंस यूनिट का भूमिपूजन करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद सीएम मोहन शाम 4:30 बजे एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे और 4:50 बजे ग्वालियर लौटेंगे। वहां से शाम 5:30 बजे सीएम भोपाल रवाना होंगे और 6:15 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम मोहन यादव अपने निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 6:30 बजे निवास पहुंचेंगे।

FAQ

  1. शिवपुरी में डिफेंस प्लांट कौन लगा रहा है?
    अडानी समूह शिवपुरी के कोलारस में यह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रहा है। इसकी लागत करीब 2,500 करोड़ रुपए है। यह मध्यप्रदेश का बड़ा रक्षा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भगवान राम पर भारी अडानी की आरी, वन गमन पथ और जानकी रसोई को मिटाने की तैयारी

अडानी रामगढ़ पहाड़ी को मिटाने पर आमादा, सीएम का राम की विरासत के विकास का वादा

अफसरों की लेट-लतीफी पर सीएम मोहन सख्त: कहा- समय तय, तो फिर देरी क्यों?

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने सीएम को भेजा प्रस्ताव, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाने की मांग

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • केंद्रीय मंत्री सिंधिया
  • कोलारस
  • प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • अडानी समूह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा