होटल में नाबालिग से साथ पकड़ाया अकरम, पत्नी बोली- हिंदू लड़कियों को फंसाता है

Aman Vaishnav | Published:
Share
होटल में नाबालिग से साथ पकड़ाया अकरम
होटल में नाबालिग से साथ पकड़ाया अकरम

शिवपुरी में एक शादीशुदा मुस्लिम युवक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर लॉज ले गया। युवक की आरोप है कि उसका पति शादीशुदा होने के बाद भी हिंदू लड़कियों को फंसाता है। साथ ही धर्म परिवर्तन की बात करता है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • शिवपुरी के अकरम शाह पर एक नाबालिग लड़की को फंसाने का आरोप है।
  • रविवार को उसके शहर के एक लॉज में ले जाने की जानकारी मिली थी।
  • लड़की के परिवार ने उसे लॉज से पकड़ लिया।
  • पुलिस ने अकरम को हिरासत में लिया और कोर्ट से जेल भेज दिया।
  • आरोपी की पत्नी ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

लॉज में पकड़ा गया आरोपी

दरअसल यह बात रविवार, 12 जुलाई की दोपहर की है। शहर के एक लॉज में एक नाबालिग लड़की को ले जाया गया था। लॉज में ले जाने की यह खबर लड़की के परिवार तक पहुंच गई थी। इसके बाद किशोरी की मां और बड़ी बहन तुरंत लॉज पहुंच गईं।

दोनों ने कमरे में अकरम शाह को पकड़ लिया। गुस्साए परिवार ने उसे जमकर चप्पलों से पीटा। इसके बाद वे उसे करीब एक किलोमीटर दूर थाने ले आईं।

orig_617838596196a5389a347be912shiv2_1783901410-132337
orig_617838596196a5389a347be912shiv2_1783901410-132337


पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं दूसरी ओर कुछ देर बाद अकरम की पत्नी रेशमा बानो भी अपनी बेटियों के साथ थाने पहुंची। उसने पति पर कई आरोप लगाए हैं।

रेशमा का कहना है कि उसका पति शादीशुदा होने के बावजूद हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता है। उसने दावा किया कि पति धर्म परिवर्तन कराने की बात करता है और उससे तलाक मांगता है।

रेशमा ने यह भी कहा कि नाबालिग सिर्फ एक बहाना है। उसके मुताबिक अकरम इससे पहले भी कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। रेशमा का दावा है कि यह संख्या छह से सात तक हो सकती है। हालांकि यह दावा अभी असत्यापित है।

रेशमा के मुताबिक उसकी सास रुक्साना बानो भी अकरम का साथ देती हैं। रेशमा की तीन बेटियां हैं।

दो साल पुराना है मामला, राजस्थान ले जाने का आरोप

पत्नी का कहना है कि अकरम पिछले दो साल से नाबालिग के संपर्क में था। उसने बताया कि दो साल पहले सतनवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

बाद में पति के कहने पर समझौता कर शिकायत वापस ले ली गई। रेशमा का आरोप है कि इसी बात को लेकर पति उसके साथ मारपीट भी करता रहा।

रेशमा ने यह भी दावा किया कि अकरम नाबालिग को एक महीने के लिए राजस्थान ले गया था। रेशमा का कहना है कि उसके पास इसके सबूत मौजूद हैं।

639fromcenter617838596286a5389ac3f4ee12shiv1_1783901437-616606
639fromcenter617838596286a5389ac3f4ee12shiv1_1783901437-616606


पहले भी दर्ज हो चुकी रिपोर्ट

वहीं नाबालिग की मां के अनुसार अकरम करीब तीन महीने पहले भी उनकी बेटी को अपने साथ ले गया था। इस पर देहात थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

दो दिन बाद लड़की वापस लौट आई थी। लेकिन पुलिस ने अकरम को उस मामले में अपहरण का आरोपी नहीं बनाया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अकरम पर मारपीट और गाली-गलौच के 8 मामले पहले से दर्ज हैं।

कोर्ट में नाबालिग का अलग बयान

तीन महीने पहले जब लड़की दो दिन के लिए गायब हुई थी, तब अगले दिन वह खुद एसपी के पास पहुंची थी। उसने वहां कहा था कि मां उसकी जबरदस्ती शादी कराना चाहती है, इसलिए वह अपनी मर्जी से चली गई थी।

कोर्ट में दर्ज बयान में लड़की ने किसी युवक का नाम नहीं लिया था। थाना देहात के टीआई विकास यादव ने इस बात की पुष्टि की है।

पुलिस ने ताजा मामले में तत्काल शांति भंग की कार्रवाई करते हुए अकरम को हिरासत में लिया है। बाद में उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: बजरंग दल का पदाधिकारी बन हिंदू लड़कियों को फंसाता था फरहान, ऐसे खुली पोल

क्राइम न्यूज: कॉलेज में एडमिशन लेने गई नाबालिग का रेहान ने पकड़ा हाथ, उर्दू में लिखा...

वायुसेना अधिकारी की पत्नी के साथ मौलाना की दरिंदगी, नशा देकर करा रहा था धर्म परिवर्तन

मध्यप्रदेश न्यूज: नेक अली ने अंकित बनकर की दोस्ती, धर्म बदलवाया फिर लाखों में बेचा

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • शिवपुरी
  • धर्म परिवर्तन
  • क्राइम न्यूज
  • नाबालिग लड़की
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर

By Jageshwar Prasad

पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर