Thar से आए बदमाशों ने ASI को कुर्सियों से पीटा, जमकर बरसाए लात-घूंसे, जानें क्या है मामला
Sourabh Bhatnagar | Sept 29, 2024, 10:14 IST
ASI पर बरसाई कुर्सियां
शिवपुरी में चेकिंग के दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उड़नदस्ता टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान किसी तरह अधिकारी-कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन विकास शर्मा नामक ASI उनके हत्थे चढ़ गए।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ग्वालियर-चंबल संभाग के उड़नदस्ते का चेकिंग करना भारी पड़ गया। कुछ अज्ञात बदमाशों ने चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान किसी तरह अधिकारी-कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन विकास शर्मा नामक ASI उनके हत्थे चढ़ गए। बदमाशों ने ASI विकास शर्मा को कुर्सियों से तब तक पीटा जब तक कुर्सियां टूट नहीं गईं। इसके अलावा उन पर जमकर लात-घूंसे भी बरसाए गए। पूरी घटना एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है और अब घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें...जबलपुर : विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, अपराधियों ने किया डायल 100 का पीछा
दरअसल, ग्वालियर-चंबल संभाग का उड़नदस्ता कोलारस में पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास कृषि मंडी टैक्स चोरी करने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान उड़नदस्ते की टीम ने शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे मूंगफली दाने से भरे एक ट्रक को रोका। ट्रक ड्राइवर से मंडी टैक्स से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन ड्राइवर दिखा नहीं पाया। जानकारी के मुताबिक, जब टीम कार्रवाई कर रही थी, तभी काले कलर की थार में सवार 4-5 लोगों आए और उड़नदस्ता टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान किसी तरह अधिकारी-कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन विकास शर्मा नामक ASI उनके हत्थे चढ़ गए। बदमाशों ने ASI को कुर्सियों से पीटा और उन पर लात-घूंसे भी बरसाए।
घटना के बाद थार सवार बदमाश ट्रक को छुड़वाकर अपने साथ ले गए। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बदमाश वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने घायल ASI अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घायल ASI विकास शर्मा ने बताया कि उन्हें ग्वालियर डीएस से चेकिंग के लिए भेजा गया था। चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्टर दीपू तोमर ट्रक को छुड़वाने आया था और उनसे मारपीट की।
ये भी पढ़ें...शिवपुरी जिले में किसने नहीं भरा बिजली का बिल, बता रहा है 'द सूत्र', देखिए पूरी सूची
मामले में पुलिस का कहना है कि जिस थार गाड़ी से बदमाश आए थे, वह दीपक तोमर नामक शख्स के नाम से रजिस्टर्ड है। ASI ने भी मारपीट करने वालों में दीपू तोमर का नाम लिया है। फिलहाल, पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें...जबलपुर : विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, अपराधियों ने किया डायल 100 का पीछा
क्या है मामला
ट्रक को छुड़वाकर ले गए बदमाश
ये भी पढ़ें...शिवपुरी जिले में किसने नहीं भरा बिजली का बिल, बता रहा है 'द सूत्र', देखिए पूरी सूची
केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari