चालान काटने पर मचा बवाल, आरक्षक का फोड़ा सिर, थाने में 3 घंटे हंगामा

Sanjay Dhiman | Feb 01, 2026, 21:02 IST
Share
Shivpuri Police vs BJP leader, When ruckus broke out over issuing challan, constables head broken
Photograph: (the sootr)

शिवपुरी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और लोगों में विवाद हो गया। पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए आरोप।

NEWS IN SHORT

  • शिवपुरी के रन्नौद थाने में वाहन चेकिंग के दौरान विवाद बढ़ा।
  • मनोज जाटव का चालान काटने के बाद पुलिस और भीड़ में मारपीट हुई।
  • आरोप है कि भीड़ ने आरक्षक अवधेश शर्मा पर पत्थर मारा, जिससे वह घायल हुआ।
  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों से दोषी आरक्षकों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
  • अतिरिक्त एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, धरना रात 2:30 बजे खत्म हुआ।

NEWS IN DETAIL

शिवपुरी के रन्नौद इलाके में शनिवार की शाम अमूमन शांत रहती है, लेकिन शनिवार को ऐसा नहीं था। पुलिस की एक टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी। म्याना के रहने वाले मनोज जाटव अपनी कार से गुजर रहे थे। गाड़ी में उनकी गर्भवती पत्नी और परिवार के अन्य लोग भी थे। पुलिस ने सीट बेल्ट और कागजों की कमी देखी तो चालान काट दिया। इस पुलिस कार्रवाई ने विवाद का रूप ले लिया।

मनोज के साले निलेश जाटव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि बहसबाजी इतनी बढ़ी कि भीड़ ने अपना आपा खो दिया। देखते ही देखते आरक्षक अवधेश शर्मा को घेर लिया गया। भीड़ में शामिल लोगों ने पत्थर मारकर आरक्षक का सिर फोड़ दिया। वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

यह खबरें भी पढ़ें..

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने T20 WC 2026 का मुकाबला नहीं खेलने का किया फैसला

इंदौर नगर निगम में खुली रिश्वत, MIC मेंबर मनीष शर्मा ने फरियादी से करवाया स्टिंग ऑपरेशन

पुलिस आरक्षक पर हमला

भीड़ में शामिल लोगों ने आरक्षक अवधेश शर्मा को घेर लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरक्षक के सिर पर पत्थर मारा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरक्षक के साथ मारपीट होती दिख रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष का कड़ा रुख

घटना के बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। रात करीब 11 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से जमकर विवाद किया। उन्होंने थाना प्रभारी और एसडीओपी से कहा कि पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी और सरकार को डिब्बे में डाल रखा है और यह मनमानी चालानी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारी को तत्काल सस्पेंड करने और दोषी आरक्षकों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

पुलिस का बचाव

इस बीच, थाना प्रभारी ने कहा कि यदि उनकी एक प्रतिशत भी गलती पाई जाती है तो वह इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पूरे परिसर में कैमरे लगे हैं और वह जांच के लिए तैयार हैं।

गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप

जाटव परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट की, जिससे वह और उनका बच्चा चोटिल हो गए। हालांकि, एक अन्य वीडियो में महिला अपने बच्चे के साथ सामान्य रूप से घूमती हुई दिख रही है, जिससे इस आरोप पर सवाल उठे।

यह खबरें भी पढ़ें..

रीवा में UGC कानून के विरोध में सियासी माहौल गर्म, पटवारी से सवाल

भोपाल गोमांस मामला: 26.5 टन बरामदगी के बाद सड़कों पर आक्रोश, मुंडन कर जताया विरोध

निष्पक्ष जांच का वादा

मामले के तूल पकड़ने के बाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। रात 2:30 बजे धरना खत्म हुआ और एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि घायलों की एमएलसी कराई गई है, और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • भारतीय जनता पार्टी
  • विवाद
  • शिवपुरी
  • पुलिस कार्रवाई
  • सस्पेंड
  • भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा