शिवपुरी में पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रही छात्राओं को ट्रक ने कुचला
Raj Singh | Nov 20, 2024, 11:10 IST
accident_shivpuri_mp
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस भर्ती की तैयारी करने के लिए दौड़ लगा रही तीन छात्राओं को एक ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया, जिससे एक छात्रा की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रही तीन छात्राओं को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया, जिससे एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में अन्य दो छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मरने वाली छात्रा
के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थीं छात्राएं
खबरों के मुताबिक, जिन तीन छात्राओं का ट्रक से एक्सीटेंट हुआ है वो पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वो आज भी एक साथ दौड़ लगाने के लिए निकली हुई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई।
FAQ
- यह हादसा कब और कहां हुआ?
यह हादसा शिवपुरी जिले में हुआ, जब तीन छात्रा पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ रही थी और एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। - इस हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। - पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए?
पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
FAQ
- यह हादसा कब और कहां हुआ?
यह हादसा शिवपुरी जिले में हुआ, जब तीन छात्र पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ रहे थे और एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। - इस हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। - पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए?
पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari