शिवराज सिंह चौहान की बहू रिद्धि जैन के पिता बिरला ग्रुप के हैं वाइस प्रेसिडेंट

Aparajita Priyadarshini | May 23, 2024, 17:05 IST
Share
kunal
kunal

मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बेटे की सगाई का कार्यक्रम बेहद ही निजी रखा था। सगाई कार्यक्रम में शिवराज सिंह उनकी पत्नी साधना सिंह और बड़े बेटे कार्तिकेय ही शामिल हुए।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के समधि संदीप जैन आदित्य बिरला ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट हैं। उनका परिवार भोपाल की निशात कॉलोनी में रहता है। संदीप जैन की दो बेटियां हैं। रिद्धि और सिद्धी। इनमें रिद्धि की सगाई शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल से हुई है।

ज्ञात हो कि जैन परिवार का ईरान के राजपरिवार से ताल्लुक रहा है। संदीप जैन के पिता इन्दरमल‌ जैन ईरान के शाह रजा शाह पहलवी के शाही डॉक्टर रहे हैं। यह परिवार लंबे समय तक ईरान में रहा है। ईरान के रजा शाह पहलवी पहलवी वंश के पहले राजा थे। इन्होंने ईरान पर 1925 से 1941 तक राज किया।

लड़की पक्ष ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए तब चला पता

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बेटे की सगाई का कार्यक्रम बेहद ही निजी रखा था। सगाई कार्यक्रम में शिवराज सिंह उनकी पत्नी साधना सिंह और बड़े बेटे कार्तिकेय ही शामिल हुए। लड़की पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर सगाई के फोटो शेयर किए जाने के बाद ही शिवराज सिंह चौहान के यहां बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

कार्तिकेय सक्रिय राजनी​ति में

शिवराज के बड़े पुत्र कार्तिकेय राजनीति में सक्रिय रहते हैं। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में कार्तिकेय ने जमकर पसीना बहाया था। एक बार शिवराज ने मंच से रोचक अंदाज में उनकी शादी को लेकर बात कही थी। वहीं, कुणाल अपने पिता और बड़े भाई की तरह सक्रिय राजनीति में नहीं है।

कुणाल चलाते हैं डेयरी

कुणाल एक डेयरी कंपनी चलाते हैं। बताया जाता है कि वे सुंदर फूड्स एंड डेयरी के प्रबंध भागीदार हैं। यह कंपनी दूध के साथ घी, लस्सी, पनीर, दही और पानी बेचती है। इससे पहले कार्तिकेय ने भोपाल में फूलों की दुकान खोली थी।

Tags:
  • shivraaj singh chouhan ki bahu
  • daughter in law of shivraaj singh chouhan
  • shivraaj singh chouhan ke bete ki shaadi
  • shivraaj singh chouhan son kunal marriage
  • shivraaj singh ke samdhi
  • shivraaj singh chouhan relative
  • shivraaj singh chouhan ki bahu riddhi jain
  • shivraaj singh chouhan daughter in law riddhi jain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा