एक साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी, शिवराज सिंह चौहान की बहू - बेटे की सगाई की कहानी, देखें वीडियो

Aparajita Priyadarshini | May 23, 2024, 16:40 IST
Share
kunal
kunal

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल की लव स्टोरी करीब एक साल पहले शुरू हुई थी। शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगले स्थित बी-8 जिसे 'मामा का घर' में शिफ्ट होने के बाद कपल की नजदीकियां और बढ़ गईं।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल और रिद्धि जैन की लव स्टोरी करीब एक साल पहले शुरू हुई थी। शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगले स्थित बी-8 जिसे 'मामा का घर' में शिफ्ट होने के बाद कपल की नजदीकियां और बढ़ गईं। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ही परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। हालांकि, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का परिवार चाहता था कि बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी पहले हो। हालांकि, कार्तिकेय के दबाव ड़ालने पर ही चौहान परिवार शादी के लिए तैयार हुए।

संस्कार वैली से हुई दोनों की एजुकेशन

कुणाल और रिद्धि की स्कूलिंग भोपाल के संस्कार वैली स्कूल से हुई है। दोनों साथ—साथ पढ़े। बचपन की दोस्ती थी। बताया जाता है कि एक साल पहले दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों की सगाई हो गई है। परिवार वालों के बीच एक सादे समारोह में रश्में पूरी की गईं। अब आने वाले दिनों में कुणाल और रिद्धि शादी के बंधन में बंधेंगे।

मायका और ससुराल भी आसपास

गौरतलब है कि रिद्धि जैन का परिवार भोपाल में निषाद कॉलोनी में रहता है। रिद्धि की एक और बहन का नाम ​सिद्धि है। उनके निषाद कॉलोनी स्थित घर के पीछे ही दो गली छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निवास है। यानी रिद्धि और कुणाल का मायका ससुराल भी आसपास ही है। द सूत्र पड़ताल करते हुए रिद्धि के घर पहुंचा, जहां पता चला कि दो दिन से परिवार वाले घर से बाहर हैं।

दो दिन पहले हुई सगाई, अब फोटो आए सामने

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल की सगाई 21 मई को हो गई थी। दोनों ही परिवार ने इसे बेहद निजी बनाए रखा था। दोनों ही पक्ष के खास रिश्तेदार भी सगाई कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। सगाई के दो दिन बाद यानी 23 मई को लड़की पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर सगाई कार्यक्रम के फोटो शेयर किए गए। इसके बाद ही लोगाें को इस सगाई के बारे में पता चला।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई | kunal singh chouhan engaged | shivraaj singh chouhan son | daughter in law of shivraaj singh chouhan | शिवराज सिंह चौहान की बहू | shivraaj singh chouhan ki bahu

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान की बहू
  • shivraaj singh chouhan ki bahu
  • daughter in law of shivraaj singh chouhan
  • shivraaj singh chouhan son
  • kunal singh chouhan engaged
  • शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई
  • शिवराज के बेटे की शादी
  • marriage of shivraj singh chouhan son
  • mama ke bete ki shaadi
  • shivraj ke bete ki shaadi
  • मामा के बेटे की शादी
  • marriage of mama son
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा