शिवराज भैया ने बांटे लाड़ली बहनों को लड्डू, 'मामा के घर' लगे नारे...'लाड़ली बहनों का सम्मान है, शिवराज सिंह चौहान है'
Pooja Kumari | Jan 15, 2024, 24:00 IST
शिवराज भैया ने बांटे लाड़ली बहनों को लड्डू, 'मामा के घर' लगे नारे...'लाड़ली बहनों का सम्मान है, शिवराज सिंह चौहान है'
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मकर संक्रांति के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। अपने आवास 'मामा का घर' पर पहुंचे बच्चों, भाई-बहनों को तिल के लड्डू, खिचड़ी खिलाई।
BHOPAL. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मकर संक्रांति के मौके पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। भोपाल में अपने आवास 'मामा का घर' पर पहुंचे बच्चों, भाई-बहनों को तिल के लड्डू, और खिचड़ी खिलाई। साथ ही बेटियों और बच्चों को पतंग भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि मकर संक्रांति के मौके पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ उनके घर पहुंचे लोगों को अपने हाथों से लड्डू और खिचड़ी बांटी। इस दौरान बंगले पर मौजूद लोगों ने नारे लगाए- 'लाड़ली बहनों का सम्मान है-शिवराज सिंह चौहान है।'
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बीते 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास छोड़कर 74 बंगले स्थित बी-8 बंगले में शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने इस आवास को 'मामा का घर' नाम दिया। वर्तमान में भी वे रोजाना सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं फिर उसका समाधान भी निकालते हैं।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आम दिनों की भांति अपने आवास पर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित भी जारी किया। इसी दौरान बुधनी से आए युवाओं ने शिवराज सिंह चौहान को 'रन बुदनी रन' कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। पूर्व सीएम का कहना है कि उनका घर जनसेवा का केंद्र है।
पत्नी संग बांटी लड्डू और खिचड़ी
27 दिसंबर को छोड़ा था सीएम हाउस
माम का घर बना जनसेवा केंद्र
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari