MP के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद शिवराज की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- मेरे बारे में फैसला पार्टी करती है

Pratibha Rana | Dec 12, 2023, 24:00 IST
Share
MP के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद शिवराज की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- मेरे बारे में फैसला पार्टी करती है
MP के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद शिवराज की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- मेरे बारे में फैसला पार्टी करती है

मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। कहा कि मैं बहुत संतुष्ट हूं।

BHOPAL. मोहन यादव को एमपी का नया सीएम बनाया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार (12 दिसंबर) को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान शिवराज बोले कि मैं बहुत संतुष्ट हूं। 2005 में मैं सीएम बना, वह सरकार उमा भारती की मेहनत से बनी थी। मैं संतुष्ट हूं, वर्तमान जीत में केंद्र और राज्य की अन्य योजनाओं के साथ लाड़ली बहना का भी योगदान है।

मामा-भैया का रिश्ता टूटने नहीं दूंगा- शिवराज

शिवराज ने कहा कि मामा का रिश्ता प्यार का है, भैया का रिश्ता विश्वास का है, ये दोनों रिश्ते में कभी भी टूटने नहीं दूंगा। मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा की अब मैं एक विधायक बनकर सेवा करूंगा। बीजेपी ने अभी तक जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं, वह सभी जारी रहेंगी। इसके साथ ही हमने अपने वचन पत्र में जो भी वादे किए, उन्हें भी पूरा किया जाएगा।

मैं एक विधायक बनकर प्रदेश की सेवा करूंगा

2003 में उमा जी के नेतृत्व में भारी बहुमत से बीजेपी सरकार बनी थी। उसी सरकार का नेतृत्व बाद में मैंने किया था। 2008 में हम फिर सरकार वापस लेकर आए, 2013 में फिर बीजेपी सरकार भारी बहुमत से बनी। 2018 में भी वोट बीजेपी को ज्यादा मिले, लेकिन सीटों के गणित में हम पिछड़ गए थे। लेकिन बाद में फिर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी। आज जब मैं यहां से विदाई ले रहा हूं तो मुझे इस बात संतोष है कि 2023 में फिर एतिहासिक वोट मिले है। मेरा मन संतोष से भरा हुआ है क्योंकि लाखों कार्यकर्ताओं अथक परिश्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद के कारण, केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के कारण, जिसमें लाड़ली बहना योजना का योगदान जबरदस्त है, यह सरकार बनी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • Shivraj Singh press conference
  • Shivraj farewell speech from CM House
  • शिवराज सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • CM हाउस से शिवराज का विदाई भाषण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा