कमलनाथ ने पूछा- बिजली फ्री दी गौशालाएं बनाई तो कौन सा पाप किया?, शिवराज बोले- बहनों के लड्डू और गरीबों का कफन छीनना महापाप

Vikram Jain | Nov 01, 2023, 24:00 IST
Share
कमलनाथ ने पूछा- बिजली फ्री दी गौशालाएं बनाई तो कौन सा पाप किया?, शिवराज बोले- बहनों के लड्डू और गरीबों का कफन छीनना महापाप
कमलनाथ ने पूछा- बिजली फ्री दी गौशालाएं बनाई तो कौन सा पाप किया?, शिवराज बोले- बहनों के लड्डू और गरीबों का कफन छीनना महापाप

Shivraj Kamal Nath counting each other sins before elections

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब जय,वीरु और गब्बर से आगे बढ़कर पाप-पुण्य तक पहुंच गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बुंदेलखंड की सभा में पूछा कि मैनें गरीबों की चिंता की तो कौन सा पाप किया। इसका जवाब डिंडौरी की सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया। शिवराज ने कहा कि गरीबों के सिर से कफन और महिलाओं के मुंह से लड़डू का निवाला छीनने का पाप किया है।

कमलनाथ ने पूछा मैंने क्या पाप किया?

बुंदेलखंड के जयसिंह नगर में कमलनाथ ने जनता से भावनात्मक अपील की। उन्होंने पूछा कि हमारी सरकार ने सागर के 80 हजार किसानों का कर्जा माफ किया था। इस बार हमारी सरकार आने पर हम फिर से किसानों का कर्ज माफ करने का काम करेंगे। क्या हमने ये पाप किया। हमने 1 हजार गौशालाएं बनाकर कौन सा पाप किया था। 100 यूनिट्स बिजली फ्री में देकर कौन सा पाप किया था। हमने पेंशन बढ़ाने का काम किया था। आपसे पूछना चाहता हूं मैंने ये सब काम करके कौन सा गुनाह किया था। मैं आपसे इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आप ही मेरे काम के सबसे बड़े गवाह हैं। आपके बीच में गुमराह करने वाले लोग आएंगे, आपसे लंबी चौड़ी बातें भी करेंगे, लेकिन मैं आपसे आखरी में कहना चाहता हूं कि आप जो बटन दबाएंगे वह बटन आप केवल एक उम्मीदवार का बटन नहीं बल्कि अपने भविष्य का बटन दबाने का काम करने वाले हैं।

सीएम शिवराज बोले तुमने पाप किए कमलनाथ

डिंडौरी में सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ पूछते हैं मैने क्या पाप किया, गुनाह पूछते हो कमलनाथ। शिवराज ने कहा कि आपने कफन के 5 हजार रूपया भी गरीबों को देना बंद कर दिए थे, ये पाप किया था आपने। जो हम गरीबों को देते थे। सवा साल में तुमने सत्यानाश कर दिया था। कमलनाथ पूछते है, मैने क्या गुनाह किया था, मैने क्या पाप किया था। मैं कन्याओं की शादी करवाता था मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना। तुमने कन्याओं के खाते में पैसा नहीं जाने दिए। शादी हो गई एक पैसा नहीं गया।

बच्चों की साइकिल छीन ली, लैपटॉप छीन लिया

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मैं गरीब बहनों को बेटा-बेटी के जन्म के पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रूपए देता था लड्डू खाने के लिए; कमलनाथ तुमने तो गरीब बहन के लड्डूवा भी छीन लिए। क्या ये पाप नहीं था। आपने पाप किया था मेरे बच्चों की साइकिल छीन ली। आपने पाप किया था मैं बच्चों को लैपटॉप देता था 12वीं में अच्छे नंबर लाते थे, कमलनाथ ने बच्चों से लैपटॉप छीन लिया। आपने पाप किया था। मैं बुजुर्गों को तीर्थदर्शन कराने के लिए ले जाता था, आपने बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना बंद करवा दी। आपने पाप किया था। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि बनाई तुमने किसानों के नाम ही नहीं भेजे कमलनाथ जी ने। बताओ ये पाप था कि नहीं ..???? मैं आप से पूछना चाहता हूं।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • MP Assembly elections
  • CM Shivraj Singh Chauhan
  • PCC Chief Kamal Nath
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • PCC चीफ कमलनाथ
  • Kamal Nath targeted Shivraj
  • कमलनाथ ने शिवराज पर साधा निशाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा