शिवराज फिर बोले- 'आई लव यू', बरगी में महिलाओं और बच्चियों से मिलकर नम हुईं मामा की आंखें...

BP Shrivastava | Dec 21, 2023, 24:00 IST
Share
शिवराज फिर बोले- 'आई लव यू', बरगी में महिलाओं और बच्चियों से मिलकर नम हुईं मामा की आंखें...
शिवराज फिर बोले- 'आई लव यू', बरगी में महिलाओं और बच्चियों से मिलकर नम हुईं मामा की आंखें...

जबलपुर में बहनों और भांजे भांजियों के मौजूदगी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर 'आई लव यू' कह दिया। यहां पहुंचने पर बहनें उनसे लिपटकर खूब रोईं।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. जबलपुर में बहनों और भांजे भांजियों के मौजूदगी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर 'आई लव यू' कह दिया। दरअसल शिवराज सिंह इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं और जहां भी वे जा रहे हैं बहनों और भांजे-भांजियों की खासी भीड़ उन्हें घेर लेती है और उनसे लिपटकर रोने लगती है। इसी तरह का नजारा जबलपुर के बरगी विधानसभा क्षेत्र में भी नजर आया।

... यह रिश्ता कभी टूटने नहीं देंगे

अमरकंटक जाने के पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह पत्नी साधना सिंह के साथ यहां पहुंचे। शिवराज सिंह को अपने बीच पाकर बड़ी तादाद में महिलाएं और भांजे-भांजियां उनके करीब पहुंची और उनसे लिपटकर रोने लगीं। जिन्हें सांत्वना देते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा है कि मामा का रिश्ता प्यार का रिश्ता है और बहन-भाई का रिश्ता विश्वास का रिश्ता है, यह रिश्ता वे कभी टूटने नहीं देंगे।

कहीं छोड़कर नहीं जाऊंगा- शिवराज सिंह

EX. CM Shiraj ji.jpg
EX. CM Shiraj ji.jpg

महिलाओं और भांजियों से घिरे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे और कहीं भी छोड़कर नहीं जाएंगे। इस दौरान शिवराज के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। बहनों और भांजियों ने उनके साथ खूब सेल्फी भी ली। इस दौरान स्कूल की कुछ बच्चियां उनसे लिपटकर रोने लगीं, जिन पर शिवराज ने प्यार और अपनापन जताते हुए उन्हें ना रोने की समझाइए दी। वे कई बहनों के आंसू पोंछते भी दिखाई दिए।

नए सीएम देंगे विकास को नई गति

बहनों और भांजे भांजियों का अपनापन और प्यार देखकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हुए। उन्होंने कहा है कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। अपने जबलपुर प्रवास के दौरान पूर्व सीएम ने मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के मैकल रिसोर्ट में गुरुवार की सुबह पौधा भी रोपा और गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • Jabalpur News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • जबलपुर समाचार
  • then sisters hugged Shivraj and cried
  • Shivraj became emotional in Jabalpur
  • फिर शिवराज से लिपटकर रोईं बहनें
  • जबलपुर में शिवराज हुए भावुक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा