शिवराज बोले- अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मरना समझूंगा, सीएम हाउस में लिपटकर रोईं लाड़ली बहनें

BP Shrivastava | Dec 12, 2023, 24:00 IST
Share
शिवराज बोले- अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मरना समझूंगा, सीएम हाउस में लिपटकर रोईं लाड़ली बहनें
शिवराज बोले- अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मरना समझूंगा, सीएम हाउस में लिपटकर रोईं लाड़ली बहनें

मध्यप्रदेश के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली नहीं जाऊंगा के सवाल पर शिवराज ने कहा कि 'अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर, मरना समझूंगा।'

BHOPAL. मध्यप्रदेश के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान वे भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे अपने ही बीच का माना। छोटे-छोटे बच्चे मुझे मामा कहकर बुलाते तो मैं उन्हें चूमता हूं, गले लगाता हूं। यह मैं कभी नहीं भूलूंगा। अपनी जनता का हृदय से आभारी हूं।

शिवराज सिंह ने यह भी कहा

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा 'मेरे मन में कभी दुर्भावना नहीं रही। कर्तव्य के भाव से किए गए फैसले से किसी को तकलीफ पहुंची हो तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं एक कार्यकर्ता के नाते हमेशा जनता की सेवा करता रहूंगा।

'जनता के प्रति समर्पण थकने नहीं देता'

दिल्ली नहीं जाऊंगा के सवाल पर शिवराज सिंह ने कहा कि 'अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर, मरना समझूंगा।' खुद की एनर्जी के सवाल पर कहा, 'जनता के प्रति मेरा समर्पण, प्रतिबद्धता और जनता का प्यार मुझे थकने भी नहीं देता और रुकने भी नहीं देता। चार बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड तोड़ने के सवाल पर बोले, 'रिकॉर्ड बनते ही तोड़ने के लिए हैं।'

शिवराज सिंह ने लाड़ली बहनों से क्या कहा ?

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले सीएम हाउस में शिवराज सिंह से महिलाओं ने मुलाकात की। वे शिवराज से लिपटकर रोने लगीं। बोलीं, 'आप सबके चहेते हो। हम आपको नहीं छोड़ेंगे। बात ये है कि बहनों ने आपको चुना है, हमने आपको चुना है। मध्यप्रदेश से कहीं मत जाना।' इस पर शिवराज ने कहा, 'मैं भी कहां जा रहा हूं, मैं भी आपका साथ नहीं छोड़ूंगा।'

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Shivraj Singh Chauhan held a press conference
  • Shivraj said - it is better to die than asking
  • dear sisters cried
  • शिवराज सिंह चौहान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • शिवराज बोले-मांगने से बेहतर मर जाना
  • लाड़ली बहनें रोईं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा