राघोगढ़ पहुंचे शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- कमलनाथ, दिग्विजय सिंह EVM ने नहीं बल्कि आपके अहंकार ने आपको हरा दिया

Jitendra Shrivastava | Dec 08, 2023, 24:00 IST
Share
राघोगढ़ पहुंचे शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- कमलनाथ, दिग्विजय सिंह EVM ने नहीं बल्कि आपके अहंकार ने आपको हरा दिया
राघोगढ़ पहुंचे शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- कमलनाथ, दिग्विजय सिंह EVM ने नहीं बल्कि आपके अहंकार ने आपको हरा दिया

मध्य प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राघोगढ़ पहुंचे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राघोगढ़ पहुंचे। वह लगातार तीन दिन से उन क्षेत्रों में जा रहे हैं, जहां बीजेपी को हार मिली है। पहले छिंदवाड़ा, फिर श्योपुर और अब दिग्विजय सिंह के गढ़ राघोगढ़ पहुंचे हैं। यहां सीएम शिवराज ने बीजेपी के मिशन 29 की शुरुआत करते हुए दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ईवीएम से नहीं, बल्कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अहंकार ने उन्हें हराया है।

हारे-जीते प्रत्याशियों के साथ रोड शो किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव में बम्पर जीत के बाद प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करने पहुंच रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघोगढ़ पहुंचे। राघोगढ़ में बीजेपी के हारे जीते प्रत्याशियों के साथ रोड शो किया। रोड शो के दौरान शिवराज खासे उत्साहित नजर आए। राघोगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि जो लोग राघोगढ़ को अपनी जागीर मानते थे, कई सीटों का ठेका लिया था। उनके और आसपास के जिले में बीजेपी के उम्मीदवारों ने बड़ी जीत दर्ज कराई है।

दिग्विजय जी EVM ने नहीं बल्कि, आपके अहंकार ने हराया

शिवराज ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता EVM का बहाना बना रहे हैं। यदि EVM में गड़बड़ी होती तो बंटी बना को 4000 वोट से पीछे कैसे रहने देते। खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह EVM ने नहीं बल्कि, आपके अहंकार ने आपको हरा दिया। कर्नाटक में सरकार बनाने के बाद मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के सपने देख रहे थे, आपस में विभाग बांटने लगे थे कांग्रेसी नेता।

मोदी जी के नेतृत्व में चमत्कार हो रहा है

लोकसभा चुनाव में श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को 29 सीट जीतकर देनी है। राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। दिग्गी राजा कहते थे मंदिर निर्माण की तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मोदी जी के नेतृत्व में चमत्कार हो रहा है। लाड़ली बहना के बाद लखपति बहना का सफर शुरू होगा। प्रतिमाह 10 हजार रुपए तक देंगे। लाड़ली बहनों की जिंदगी बदलना भाई का मिशन है। एक-एक वचन एक-एक वादा पूरा करेंगे। प्रत्येक परिवार एक रोजगार की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। लाड़ली बहनाओं की जिंदगी में अंधेरा नहीं रहने देंगे।

मामा और भैया पद मेरे लिएदुनिया में सबसे बड़ा

शिवराज ने कहा कि लोग कह रहे थे कांटे का मुकाबला है, लेकिन सभी कांटे बहनों ने निकाल दिए। शिवराज ने बयान देते हुए कहा कि वे नेता नहीं है बल्कि, हर बात अपने दिल से कहते हैं। शिवराज ने मंच से कहा कि मामा भैया का पद दुनिया में सबसे बड़ा पद है इससे बड़ा पद कोई भी नहीं है। शिवराज ने कहा कि “मिशन 29” की शुरुआत राघोगढ़ से की जा रही है। हम संकल्प लेते हैं कि राघोगढ़ से हजारों वोटों से लोकसभा में जीत दिलाएंगे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Shivraj in Raghogarh
  • Shivraj's attack on Congress
  • Shivraj said that ego defeated Kamalnath-Digvijay Singh
  • Shivraj expressed gratitude
  • राघोगढ़ में शिवराज
  • शिवराज का कांग्रेस पर हमला
  • शिवराज बोले कमलनाथ-दिग्विजय सिंह को अहंकार ने हराया
  • शिवराज ने जताया आभार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा