पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे अब बेचेंगे दूध और डेयरी प्रोडक्ट, जान लें ब्रांड का नाम और प्लान

Sandeep Kumar | Jun 03, 2024, 15:26 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-03T150303.864.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-03T150303.864.jpg

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपना डेयरी ब्रांड लॉन्च किया है। इस ब्रांड का नाम समूह है। अभी मध्य प्रदेश के 17 जिलों में यह ब्रांड दूध और डेयरी प्रोडक्ट का बिजनेस करती है।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan ) के दोनों बेटे बिजनेस भी करते हैं। बड़े बेटे तो बिजनेस के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी एक कंपनी भी है, जिसका नाम सुंदर फूड्स एंड डेयरी है। इस कंपनी ने अपना एक नया दूध ब्रांड लॉन्च किया है। विश्व दूग्ध दिवस के अवसर पर समूह नाम से दूध ब्रांड लॉन्च किया है। अभी यह कंपनी मध्य प्रदेश में दूध और डेयरी प्रोडक्ट का काम करेगी। इस कंपनी के संस्थापक कार्तिकेय सिंह चौहान औऱ सह संस्थापक कुणाल सिंह चौहान हैं। दोनों पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे हैं।

महिलाएं कर रही हैं सारा काम

वहीं कंपनी के इस ब्रांड का मकसद महिला सशक्तिकरण हैं। समूह ब्रांड में डेयरी उत्पादों के उत्पादन से लेकर आपूर्ति तक, सब कुछ महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है। इससे महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही महिलाएं सशक्त भी होंगी। शनिवार को कार्तिकेय सिंह चौहान ने इस ब्रांड को लॉन्च किया है।

2017 में शुरू किया था डेयरी व्यवसाय

कार्तिकेय ने बताया कि हमने 2017 में अपना डेयरी व्यवसाय शुरू किया और 2020 तक हमने स्थानीय किसानों को जोड़ा। बाद में दूध से बने उत्पाद पेश किए। व्यवसाय जब बढ़ा तब कंपनी में महिला सशक्तिकरण पर ध्यान दिया। हमारे ग्राम संग्रह केंद्र, निर्माण इकाई तथा वितरक और खुदरा विक्रेता जैसे सभी कार्यो में महिलाएं शामिल हैं।

आसपास की महिलाओं को दिया मौका

इसके साथ ही कुणाल सिंह चौहान ने कहा कि सुफोडा का लक्ष्य आसपास की महिला किसानों का समर्थन करके मध्य भारत की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी बनना है। हमारे ताजा दूध पैक में समूह गोल्ड मिल्क, समूह स्टैंडर्ड मिल्क, समूह टोन्ड मिल्क और समूह टी स्पेशल मिल्क के साथ-साथ ताजा उत्पादों की श्रेणी में दही, छाछ और लस्सी शामिल हैं। इसके अलावा घी, श्रीखंड, मिठाई और पनीर जैसे उत्पाद भी हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • कार्तिकेय सिंह चौहान
  • कुणाल सिंह चौहान
  • सुंदर फूड्स एंड डेयरी
  • दूध और डेयरी प्रोडक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती