केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचाजी का निधन, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
Pratibha ranaa | Sept 04, 2024, 12:57 IST
shivraj singh chouhan chacha
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान ( chain singh ) का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम जैत में होगा।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के चाचा चैन सिंह चौहान ( Chain Singh ) का निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा 22 निखिल होम्स कुंजन नगर भोपाल से नर्मदा घाट जैत के लिए दोपहर 2 बजे निकलेगी। चैन सिंह चौहान का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे जैत घाट पर होगा। शिवराज के चाचा के निधन की जानकारी विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने दी है।
मुकेश टंडन ने चैन सिंह चौहान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-
पूर्व मुख्यमंत्री एव केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम भोपाल सुरजीत सिंह चौहान एवं कुलदीप सिंह चौहान के पूज्य पिता चैन सिंह चौहान जी का आज स्वर्गवास हो गया है।
उनकी अंतिम यात्रा 22 निखिल होम्स कुंजन नगर भोपाल से नर्मदा घाट जैत के लिए दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेंगी, उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे जैत घाट पर होगा। ओम शांति:
विधायक मुकेश टंडन का ट्वीट
पूर्व मुख्यमंत्री एव केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम भोपाल सुरजीत सिंह चौहान एवं कुलदीप सिंह चौहान के पूज्य पिता चैन सिंह चौहान जी का आज स्वर्गवास हो गया है।
उनकी अंतिम यात्रा 22 निखिल होम्स कुंजन नगर भोपाल से नर्मदा घाट जैत के लिए दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेंगी, उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे जैत घाट पर होगा। ओम शांति:
अत्यंत दुखद सूचना
पूर्व मुख्यमंत्री एव केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के चाचा जी पूर्व अध्यक्ष नगर निगम भोपाल श्री सुरजीत सिंह चौहान एवं कुलदीप सिंह चौहान जी के पूज्य पिता जी श्री चैन सिंह चौहान जी का आज स्वर्गवास हो गया है.
जिनकी अंतिम यात्रा 22 निखिल होम्स कुंजन… pic.twitter.com/YIKVjSvQN3
— Mukesh Tandon (Modi Ka Parivar) (@MukeshTandonBJP) September 4, 2024
पूर्व सीएम ने किया ट्वीट
मेरे प्रिय चाचाजी श्री चैन सिंह चौहान जी, जिनके पास भोपाल में रहकर चौथी से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक पढ़ा, जिनका आशीर्वाद सार्वजनिक जीवन में मेरी प्रेरणा रहा, जो सदैव मेरे ऊपर प्रेम की वर्षा करते रहे, वह आज हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए।
वो मेरी शक्ति थे, भावनात्मक सहारा थे,… pic.twitter.com/ZC9gjeMmpo
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 4, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari