अच्छी किसानी बिना खेत में उतरे नहीं होती- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Sanjay Dhiman | Jun 19, 2025, 23:38 IST
Share
shivraj-singh-chouhan-good-farming-without-stepping-into-field
Photograph: (The Sootr)

अच्छी किसानी के लिए किसान को खुद खेत में उतरना पड़ता है। अगर उपज अच्छी चाहिए तो खुद की भागीदारी भी जरूरी होती है। यह बातें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में कही। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर विदिशा पहुंचे थे।

अच्छी किसानी के लिए किसान को खुद खेत में उतरना पड़ता है। अगर उपज अच्छी चाहिए तो खुद की भागीदारी भी जरूरी होती है। यह बातें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में कही। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर विदिशा पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने खेत में स्वयं ट्रैक्टर चलाकर शिमला मिर्च की खेती की।

मनाया छोटे बेटे कुणाल का जन्मदिन

विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री का खेत व डेयरी फार्म मौजूद है। गुरुवार को अपने पूरे परिवार के साथ वे यहां पहुंचे थे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने परिवार के साथ यहां अपने छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं अपने ट्रैक्टर चलाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

यह खबरें भी पढ़ें...

बिजावर जनपद पंचायत सीईओ अंजना नागर ने HC से मांगी माफी, लगा 10 हजार का जुर्माना

Free Matrimonial : प्राइवेट जॉब में कार्यरत 34 वर्षीय ब्राह्मण वर के लिए सुन्दर सुशील वधू चाहिए

मशीनों के उपयोग से बढ़ी उत्पादकता

अपने खेत में ट्रैक्टर चलाने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि आधुनिक खेती और मशीनों के उपयोग से फसलों की उत्पादकता में वृद्धि हुई है। उन्होंने किसानों से परंपरागत खेती के साथ ही आधुनिक तरीकों के उपयोग पर भी बल देते हुए किसानों से खेती को उन्नत बनाने मशीनों के उपयोग की सलाह दी।

यह खबरें भी पढ़ें...

पूर्व CGM संजीव कुमार भोला को 15 दिन में नई दिल्ली जाकर ज्वाइन करने का HC ने दिया आदेश

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति के नए नियम जारी, प्रमोशन कमेटी में शामिल होंगे ये अधिकारी

कृषि मंत्री के साथ-साथ किसान भी हूं

खेत में काम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे कृषि मंत्री होने के साथ-साथ स्वयं किसान भी है, इसलिए वे खेती से जुड़ी परेशानियों और किसानों की जरूरतों को अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों की स्थिति बदलने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके परिणाम प्रदेश में दिखाई दे रहे है। आज मध्यप्रदेश खेती को लेकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • विदिशा
  • किसान
  • केंद्रीय कृषि मंत्री
  • ट्रैक्टर
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा