शिवराज सिंह चौहान लव स्टोरी , पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे साधना को
Jitendra Shrivastava | May 23, 2024, 18:11 IST
thesootr
पहली नजर का प्यार क्या होता है ये मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह और साधना से बेहतर कौन बता सकता है। शिवराज की भी सक्सेसफुल लव स्टोरी रही। आप सोच रहे होंगे आज इसका जिक्र क्यों... क्योंकि आज शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की लव के बाद सगाई हुई...
BHOPAL. शिवराज की लव स्टोरी : आज कुणाल की लव स्टोरी के बाद हुई सगाई के मौके पर आपको शिवराज-साधना की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। दरअसल, सूबे में ‘मामा’ के नाम से मशहूर शिवराज सिंह ने कभी आजीवन शादी नहीं करने की प्रतिज्ञा की थी। क्योंकि उन्हें लगा कि आरएसएस के दर्शन के साथ जुड़े रहना है तो अविवाहित ही रहना चाहिए, लेकिन परिवार के दबाव के आगे उन्होंने घुटने टेक दिए और साधना के साथ 6 मई 1992 को शादी कर ली।
बहन के बहुत मनाने पर आखिरकार शिवराज सिंह चौहान पहली बार साधना सिंहसे मिलने को तैयार हुए। साधना को देखते ही शिवराज उन्हें अपना दिल दे बैठे और शादी नहीं करने की अपनी प्रतिज्ञा तोड़ दी। साधना को भी शिवराज सिंह की सादगी भा गई। उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। शिवराज की पत्नी साधना सिंह महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली हैं।
शिवराज ने साधना से फिर मुलाकात की और दिल खोलकर बात की। जीवन में कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। साधना को उनकी सादगी और साफगोई पसंद आ गई और प्यार की गाड़ी बढ़ गई। शादी से पहले तक शिवराज उन्हें पत्र भी लिखते थे। शिवराज-साधना की जोड़ी हिट है। साधना हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं। शिवराज और साधना के दो बेटे हैं। शिवराज ने साधना को शादी के पहले ही बता दिया था कि राजनीति और देशसेवा की डगर कठिन है। इस नाते उनके पास समय कम होगा।
पहली नजर का प्यार क्या होता है, शिवराज-और साधना से बेहतर कौन बता सकता है। शिवराज और साधना की प्रेम कहानी जब आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। पढ़ने के बाद आपको लगेगा कि फिल्मी कहानी पढ़ रहे हैं, लेकिन सच्चाई यही है। जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा कि शिवराज आजीवन शादी नहीं करने का फैसला ले लिया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। परिवार और बहन के दबाव के कारण शिवराज साधना सिंह से जरूर मिले थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि पहली ही नजर में वे दिल दे बैठेंगे। शादी नहीं करने की कसमें खाने वाले शिवराज सिंह चौहान साधना सिंह से छिप-छिप कर मिलने लगे। शिवराज सिंह चौहान ने कई मौकों पर बताया है कि उन्होंने चिट्ठी लिखकर साधना सिंह से अपने प्रेम का इजहार किया था। यही नहीं, उन्होंने बताया था कि दोनों एक दूसरे को खूब लव लेटर भी लिखे।
घरवालों की सहमति से 6 मई 1992 को शिवराज और साधना शादी के बंधन में बंध गए। विवाह के बाद शिवराज का कद सियासत में बढ़ता चला गया। आज शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह की शादी के 32 साल हो गए हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। वहीं, शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने कई बेटियों को गोद ले रखा है। उन बेटियों की शादी दोनों करते हैं। साथ ही मां-पिता का धर्म निभाते हैं। बेटियों का कन्यादान भी सीएम शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह खुद ही करते हैं। पिछले साल ही विदिशा में इनकी बेटियों की शादी हुई थी।
सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह दोनों की खूबसूरत तस्वीर शेयर करने में भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में यानी 6 मई को दोनों की शादी के वर्षगांठ के मौके पर खूब फोटो शेयर की गई। एक तस्वीर शादी के दौरान की है तो दूसरी तस्वीर हाल की थी, जिसे आदिवासियों के एक पर्व के दौरान लिया गया था। साधना सिंह ने ट्विटर पर दोनों तस्वीरें शेयर की थी, इसके बाद बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया था। शादी के बाद दोनों की जोड़ी काफी सफल रही है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
खूब मनौव्वल के बाद साधना से मिलने को तैयार हुए थे शिवराज
बहन के बहुत मनाने पर आखिरकार शिवराज सिंह चौहान पहली बार साधना सिंहसे मिलने को तैयार हुए। साधना को देखते ही शिवराज उन्हें अपना दिल दे बैठे और शादी नहीं करने की अपनी प्रतिज्ञा तोड़ दी। साधना को भी शिवराज सिंह की सादगी भा गई। उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। शिवराज की पत्नी साधना सिंह महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली हैं।
साधना की सादगी भा गई थी शिवराज को
शिवराज ने साधना से फिर मुलाकात की और दिल खोलकर बात की। जीवन में कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। साधना को उनकी सादगी और साफगोई पसंद आ गई और प्यार की गाड़ी बढ़ गई। शादी से पहले तक शिवराज उन्हें पत्र भी लिखते थे। शिवराज-साधना की जोड़ी हिट है। साधना हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं। शिवराज और साधना के दो बेटे हैं। शिवराज ने साधना को शादी के पहले ही बता दिया था कि राजनीति और देशसेवा की डगर कठिन है। इस नाते उनके पास समय कम होगा।
शिवराज-साधना ने एक दूसरे को खूब लव लेटर लिखे
पहली नजर का प्यार क्या होता है, शिवराज-और साधना से बेहतर कौन बता सकता है। शिवराज और साधना की प्रेम कहानी जब आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। पढ़ने के बाद आपको लगेगा कि फिल्मी कहानी पढ़ रहे हैं, लेकिन सच्चाई यही है। जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा कि शिवराज आजीवन शादी नहीं करने का फैसला ले लिया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। परिवार और बहन के दबाव के कारण शिवराज साधना सिंह से जरूर मिले थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि पहली ही नजर में वे दिल दे बैठेंगे। शादी नहीं करने की कसमें खाने वाले शिवराज सिंह चौहान साधना सिंह से छिप-छिप कर मिलने लगे। शिवराज सिंह चौहान ने कई मौकों पर बताया है कि उन्होंने चिट्ठी लिखकर साधना सिंह से अपने प्रेम का इजहार किया था। यही नहीं, उन्होंने बताया था कि दोनों एक दूसरे को खूब लव लेटर भी लिखे।
शिवराज-साधना की शादी को 32 साल हो गए
घरवालों की सहमति से 6 मई 1992 को शिवराज और साधना शादी के बंधन में बंध गए। विवाह के बाद शिवराज का कद सियासत में बढ़ता चला गया। आज शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह की शादी के 32 साल हो गए हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। वहीं, शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने कई बेटियों को गोद ले रखा है। उन बेटियों की शादी दोनों करते हैं। साथ ही मां-पिता का धर्म निभाते हैं। बेटियों का कन्यादान भी सीएम शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह खुद ही करते हैं। पिछले साल ही विदिशा में इनकी बेटियों की शादी हुई थी।
सोशल मीडिया पर खूब दिखाई देती हैं दोनों की तस्वीरें
सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह दोनों की खूबसूरत तस्वीर शेयर करने में भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में यानी 6 मई को दोनों की शादी के वर्षगांठ के मौके पर खूब फोटो शेयर की गई। एक तस्वीर शादी के दौरान की है तो दूसरी तस्वीर हाल की थी, जिसे आदिवासियों के एक पर्व के दौरान लिया गया था। साधना सिंह ने ट्विटर पर दोनों तस्वीरें शेयर की थी, इसके बाद बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया था। शादी के बाद दोनों की जोड़ी काफी सफल रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari