शिवराज ने लाड़ली बहनों का जताया आभार, बोले- 10 तारीख को खाते में फिर आएंगे पैसे, बढ़ाते-बढ़ाते इसको 3000 तक ले जाएंगे

Pratibha Rana | Dec 06, 2023, 24:00 IST
Share
शिवराज ने लाड़ली बहनों का जताया आभार, बोले- 10 तारीख को खाते में फिर आएंगे पैसे, बढ़ाते-बढ़ाते इसको 3000 तक ले जाएंगे
शिवराज ने लाड़ली बहनों का जताया आभार, बोले- 10 तारीख को खाते में फिर आएंगे पैसे, बढ़ाते-बढ़ाते इसको 3000 तक ले जाएंगे

शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का समत्व भवन में सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया

BHOPAL. मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों को खुशखबरी दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 10 दिसंबर को लाड़ली बहनों के खाते में राशि आ जाएगी। दरअसल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद शिवराज ने लाड़ली बहनों के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने उनके आशीर्वाद, स्नेह और प्रेम को अद्भुत बताते हुए जीत का श्रेय दिया।

शिवराज का लाड़ली बहनों को संदेश

शिवराज बोले- मेरी लाड़ली बहनों, शत-शत प्रणाम, आपने जो स्नेह और प्रेम दिया, वह अद्भुत है; बहनों मैं आभारी हूं। भाई-बहन का पवित्र रिश्ता एक-दूसरे के प्रति कर्तव्य का भान कराता है। आपके भाई की सदैव यही कोशिश रहेगी कि आपकी जिंदगी में कोई कठिनाई या कांटे नहीं रहें। मेरी बहनों फिर से 10 तारीख आ रही है। लाड़ली बहन की राशि अब आपके खाते में फिर डाली जाएगी। जो कहा है कि बढ़ाते बढ़ाते इसको 3000 तक ले जाएंगे, यह संकल्प पूरा करेंगे।

आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे, ये भाई की इच्छा....

10 दिसंबर को महिलाओं के खाते में 7वीं किस्त जारी की आएगी। बता दें, 7 नवंबर को करीब 1 करोड़ 31 लाख महिलाओं के खाते में योजना की राशि गई थी। ये लाड़ली बहना योजना की छठी किस्त थी, इसके तहत बहनों के खाते में 1250 रुपए जारी किए जाएंगे।

5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। बता दें शिवराज सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे वह इस राशि को बढ़ाएंगे। सीएम ने कहा था कि इस योजना में वह पैसे बढ़ाते जाएंगे। 1,250, 1,500 और फिर इसे 3 हजार रुपए करूंगा।

पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सेलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Ladli Behna Yojana
  • MP Assembly elections
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव
  • 7th installment of Ladli Behna
  • BJP victory in elections
  • Shivraj expressed gratitude to his beloved sisters
  • Shivraj message to his sisters
  • चुनाव में बीजेपी की जीत
  • शिवराज ने लाड़ली बहनों का जाताया आभार
  • शिवराज का बहनों को संदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा