भोपाल में शिवराज सिंह चौहान बोले- 29 कमल की माला पीएम नरेंद्र मोदी के गले में डालेंगे

Rahul Garhwal | Dec 05, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल में शिवराज सिंह चौहान बोले- 29 कमल की माला पीएम नरेंद्र मोदी के गले में डालेंगे
भोपाल में शिवराज सिंह चौहान बोले- 29 कमल की माला पीएम नरेंद्र मोदी के गले में डालेंगे

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे दिल्ली नहीं छिंदवाड़ा जाएंगे। लोकसभा की 29 सीट जीतकर मोदी जी को सौंपना है, वे फिर प्रधानमंत्री बनें।

BHOPAL. मध्यप्रदेश चुनाव में बड़ी जीत के बाद बीजेपी उत्साहित है। मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज हैं। क्या शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या कोई और चेहरा देखने को मिलेगा। इसी बीच शिवराज सिंह चौहान नेहरू नगर के नया बसेरा में लाड़ली बहनों से मिलने पहुंचे और साथ खाना खाया। इसी दौरान उन्होंने एक और बड़ा बयान दिया।

'दिल्ली नहीं छिंदवाड़ा जाऊंगा'

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे दिल्ली नहीं बुधवार को छिंदवाड़ा जाएंगे। लोकसभा की तैयारी शुरू करना है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में हम सातों की सातों विधानसभा सीटें हार गए। मेरा एक संकल्प है 29 की 29 सीटें मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीते। नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री जी, जो हमारे नेता हैं, उनके गले में 29 कमल की माला डालकर संपूर्ण बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिले और वे फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनें।

MP में सिर्फ 1 लोकसभा सीट कांग्रेस के पास

मध्यप्रदेश में अभी 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर बीजेपी काबिज है। वहीं सिर्फ एक छिंदवाड़ा लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। जहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं।

कांग्रेस के EVM पर सवाल उठाने पर क्या बोले शिवराज

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के EVM पर सवाल उठाने पर शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की सातों सीटों पर कांग्रेस कैसे जीत गई। हार के बाद कांग्रेस EVM पर सवाल उठाती है।

सीएम पद की दावेदारी को लेकर शिवराज ने क्या कहा था ?

सीएम पद की दावेदारी को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री का दावेदार न तो पहले कभी रहा, न आज हूं। मैं एक कार्यकर्ता के नाते सदैव भारतीय जनता पार्टी मुझे जो भी काम देगी, उस काम को समर्पित भाव से अपनी संपूर्ण शक्ति, क्षमता और प्रमाणिकता ईमानदारी से सदैव करता रहूंगा।

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • preparation for Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव की तैयारी
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Chhindwara Lok Sabha Seat
  • छिंदवाड़ा लोकसभा सीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा