ड्रग्स कांड का मुख्य आरोपी शोएब इंदौर में डाल रहा था ड्रग फैक्ट्री
Sanjay Gupta | Oct 16, 2024, 12:16 IST
the sootr
भोपाल ड्रग केस का मुख्य आरोपी शोएब लाला अभी भी फरार है। उसने छह महीने पहले ही भोपाल में एक फैक्ट्री शुरू की थी। अब इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
भोपाल ड्रग्स कांड का मुख्य आरोपी शोएब लाला अब भी फरार है। छह महीने पहले इसी ने भोपाल में फैक्ट्री शुरू की थी। द सूत्र ने मंगलवार को ही बताया था कि आखिर प्रतापगढ़ क्यों चर्चा में आया और वहां के चार गांव देवलजी, अखनेर, नौगाव और साकरिया से पूरे देश में ड्रग्स सप्लाई होती है। शोएब लाला इसी देवलजी गांव का है। उसका साथी रब नवाज भी प्रतापगढ़ का है। अब इस मामले में खुलासा कर रहे हैं कि यह फैक्ट्री भोपाल के बगरौदा में नहीं बल्कि इंदौर में लगने जा रही थी। यह सभी खुलासे आरोपियों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हुई पूछताछ में सामने आया है। गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को यह फैक्ट्री पकड़ी गई और यहां से 1814 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई।
दरअसल शोएब लाला को भोपाल की जगह इंदौर पहले सबसे ज्यादा मुफीद लगा था, कारण है यह कि यहां से मंदसौर, नीमच, प्रतापगढ़ बेल्ट आना-जाना आसान है। साथ ही यहां पर फैक्ट्री की कमी नहीं है। सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ महीने इसी विचार के साथ इंदौर और इसके आस-पास का दौरा भी कर चुका था।
इसी दौरान उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि यहां पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अन्य जांच एजेंसी सक्रिय रहती हैं और आए-दिन जांच होती रहती है। इंडस्ट्रियल एरिया में भी मूवमेंट बना रहता है। ऐसे में कहीं से भी जानकारी लीक हो सकती है। इसके बाद उसने इंदौर में फैक्ट्री डालने का विचार त्याग दिया।
ये भी खबर पढ़िए... भोपाल ड्रग्स मामले में खुलासा, शोएब करता था दूसरे राज्यों में सप्लाई
इसके बाद उसने भोपाल के बगरौदा में मेफेड्रान यानी एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री लगाने के लिए दौरा किया। 6 महीने पहले वह इसे देखने के लिए भोपाल भी आया, क्योंकि यहां जांच एजेंसी इतना अलर्ट नहीं थी। साथ ही देश के अन्य हिस्सों में यहां से भी ड्रग्स सप्लाई रूट ठीक था। इस काम के लिए उसने तीनों आरोपियों हरीश आंजना, अमित चतुर्वेदी और सान्याल को साथ में लिया। तीनों को कोर्ट ने 14 अक्टूबर को रिमांड के बाद जेल भेज दिया है और वहीं पुलिस ने लाला के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।
एनसीबी और गुजरात एटीएस ने 6 अक्टूबर को बगरौदा गांव स्थित प्लॉट नंबर एफ-63 में फैक्ट्री पर छापा मारा था। यहां सान्याल बाने और चतुर्वेदी को मौके से और फिर आंजना को बाद में गिरफ्तार किया गया। इसमें लाला का नाम आया कि फैक्ट्री का पूरा प्लान उसी का था। लाला इन तीनों से ही अलग-अलग नंबर के जरिए संपर्क में रहता था।
इंदौर में फैक्ट्री लगाने की तैयारी में था लाला
फिर बदला विचार
ये भी खबर पढ़िए... भोपाल ड्रग्स मामले में खुलासा, शोएब करता था दूसरे राज्यों में सप्लाई
फिर किया भोपाल का रूख
6 अक्टूबर को हुई थी दबिश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta